Nitish Kumar May Quit Bihar CM Post for Rajya Sabha - News Summed Up

Nitish Kumar May Quit Bihar CM Post for Rajya Sabha


नीतीश ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन:हर्षवर्धन, प्रणय प्रियंवद, शंभू नाथ। पटना 5 घंटे पहलेबिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी. नामांकन के बाद JDU ने गृह विभाग पर अपना दावा ठोका है। अभी ये BJP के पास है। सम्राट चौधरी बिहार के गृहमंत्री हैं।वहीं, जदयू के सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश ने बेटे निशांत कुमार 8 मार्च (रविवार) को जेडीय जॉइन करेंगे। इसके बाद पार्टी में निशांत के आगे की भूमिका तय की जाएगी। पार्टी के नेता बैठक में इसपर फैसला लेंगे। नीतीश कुमार ने निशांत कुमार के ज्वाइनिंग को लेकर हरी झंडी दे दी है।निशांत की ज्वाइनिंग आज ही होनी थी। इसको लेकर जेडीयू कार्यालय में कार्यकर्ता के लिए भोज का इंतजाम किया गया था। लेकिन राज्यसभा नामांकन कार्यक्रम के कारण ज्वाइनिंग नहीं हुई।इधर, नीतीश के नॉमिनेशन के बाद अमित शाह ने कहा, 'उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया।उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा।भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो, जो नीतीश कुमार ने तय किया है। उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे। मैं फिर से नितिन नवीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं।'बिहार का घटनाक्रम कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से :नीतीश बोले- नई सरकार को पूरा सपोर्टनामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।'नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है।अब नीतीश कुमार का पूरा पोस्टमंत्री, विधायक और MLC को भगायाइधर, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद सुबह से ही कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रोते दिखे।कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। जदयू दफ्तर में भी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।खबर से जुड़े हाईलाइट्सबेगूसराय, नालंदा समेत कई जिलों में नीतीश के राज्यसभा जाने का विरोध हो रहा है।नीतीश के राज्यसभा जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने JDU ऑफिस में तोड़फोड़ की।JDU ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। ललन सिंह के विरोध में नारे लगे।कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखते हुए JDU ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया है।मंत्री मदन सहनी सुबह CM हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त नहीं मिला।CM हाउस पहुंचे JDU विधायक प्रेम मुखिया का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।मुख्यमंत्री आवास के बाहर JDU कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा मुर्दाबाद के नारे लगाए।ललन सिंह ने कहा, CM का जो फैसला होगा, सभी को मानना होगा।नीतीश के नामांकन और इसके विरोध की 6 तस्वीरें…नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है।नीतीश कुमार ने अमित शाह का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने जदयू दफ्तर में तोड़फोड़ की।CM हाउस के बाहर रोते कार्यकर्ता।CM हाउस के बाहर JDU कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रेम मुखिया का विरोध किया।कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को घेरा।ये खबरें भी पढ़ेंबिहार की सियासी हलचल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source: NDTV March 05, 2026 12:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */