Hindi NewsLocalBiharPatnaNitish Naveen Bihar MLA Resigns | Rajya Sabha Entry SoonCM आवास पर जेडीयू नेताओं की बैठक: अनंत सिंह बोले- मैंने मनाने की कोशिश की, नहीं माने; कल MLC से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीशपटना 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा दे सकते हैं।इस बीच पटना स्थित सीएम आवास पर जेडीयू नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में मोकामा विधायक अनंत सिंह, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।इधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने का कार्यक्रम अचानक टल गया है। वे असम के डिब्रूगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। वे आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले थे।इससे पहले राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान गायब रहने वाले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस विधायक के जेडीयू में शामिल होने की चर्चा है।पढ़िए बिहार की सियासत से जुड़ी अहम खबरें…अनंत सिंह बोले- नीतीश को कहा इस्तीफा नहीं देने, वो नहीं मानेअनंत सिंह सीएम से मिलने के बाद तुरंत निकल गए। बाहर आकर उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। उनको प्रणाम किए हम चल दिए।” कल MLC पद से नीतीश इस्तीफा देंगे के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा- “नीतीश कुमार को बहुत मनाने का कोशिश किए कि वो इस्तीफा नहीं दें लेकिन वो नहीं माने।”स्पीकर प्रेम कुमार को दिल्ली बुलाया गयाविधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को भी दिल्ली बुलाया गया है। वो सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए निकल गए। प्रेम कुमार शनिवार की रात ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 'दिल्ली में कुछ कार्यक्रम था, जिसके लिए मैं गया था।प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे इस्तीफे की जानकारी दी तो मैं आ गया, लेकिन किसी इमरजेंसी के कारण बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असम रवाना हो गए। अब जल्द ही जो तारीख निर्धारित होगी, उसमें इस्तीफा होगा।'हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। अब वे संवैधानिक प्रक्रिया के तहत विधायक पद से इस्तीफा देंगे। बांकीपुर विधानसभा के पिछले 5 बार विधायक रहे हैं।नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की संभावना भी बन सकती है, जिस पर राजनीतिक दलों की नजर रहेगी।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) पद से इस्तीफा देंगे। इस्तीफा देने की आखिरी तारीख 30 मार्च तय है।बिहार की राजनीतिक सरगर्मी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…... अपडेट्स 11:59 AM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक अनंत सिंह CM आवास से निकले अनंत सिंह सीएम से मिलने के बाद तुरंत निकल गए। बाहर आकर उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। उनको प्रणाम किए हम चल दिए।” कल MLC पद से नीतीश इस्तीफा देंगे के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा- “नीतीश कुमार को बहुत मनाने का कोशिश किए कि वो इस्तीफा नहीं दें लेकिन वो नहीं माने।” 11:45 AM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक पटना- CM आवास पर जदयू नेताओं की बैठक, अनंत सिंह पहुंचे पटना स्थित सीएम आवास पर जेडीयू की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में मोकामा विधायक अनंत सिंह, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी समेत कई बड़े नेता पहुंचे हैं। सीएम नीतीश 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 07:39 AM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक गिरिराज सिंह को मैं कपड़े सिलवाकर देता थाः कीर्ति आजाद पटना पहुंचे TMC सांसद कीर्ति आजाद ने बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, गिरिराज सिंह को अक्ल नहीं है। उल-जुलूल बोलते रहते हैं। नकली सर्टिफिकेट सब जगह से ले आएं हैं। पहले MLC बनने के लिए हमारे घर आते थे। एक-एक कपड़ा उनको हम सिलवा कर देते थे, मटन खिलाते थे। आज उनका चरित्र सब जानता है, पूरी दुनिया जानती है।' 07:24 AM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान गायब रहने वले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। बता दें कि वोटिंग में गायब रहने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था, ‘एक सीट का मौका था, महागठबंधन के पास दीपक यादव जी से बेहतर उम्मीदवार कौन हो सकता था, वह भी नहीं तो मुकेश सहनी थे, लेकिन उन्हें मौका ना देकर ऐसे वर्ग के व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया, जिसका जनाधार महागठबंधन के खिलाफ है। मैं NDA का साथ दे नहीं सकता था और राजद ने उम्मीदवार गलत चुना तो मैने वोट नहीं देना ही बेहतर समझा।’ 07:21 AM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक सम्राट, निशांत सीएम के लिए समक्ष नीतीश के इस्तीफे के साथ ही नई सरकार और सीएम को लेकर भी चर्चा तेज है। निशांत कुमार को भी सीएम बनाने की मांग हो रही है। इसे लेकर जदयू विधायक श्याम रजक ने कहा, ‘निश्चित तौर पर निशांत में सभी तरह के गुण है। वो पढ़े लिखे हैं, इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। लेकिन सीएम कौन होगा यह तय करना NDA का काम है, हमारे नेता नीतीश कुमार जी यह तय करेंगे।’ 07:20 AM 29 मार्च 2026कॉपी लिंक 10 अप्रैल को शपथ ले सकते हैं नीतीश और नितिन नवीन 10 अप्रैल को राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य शपथ ले सकते हैं। इनमें सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, भाजपा के शिवेश कुमार और जदयू के रामनाथ ठाकुर शामिल हैं। शपथ ग्रहण के लिए ये सभी 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। उसी दिन देश के 10 राज्यों से निर्वाचित 37 सदस्य भी शपथ लेंगे। नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य शिवेश राम ने बताया कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए फोन आया है। वह इसकी तैयारी कर रहे हैं। 07
Source: Dainik Bhaskar March 29, 2026 13:48 UTC