Noida Airport Inauguration Live: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- हर 2 मिनट में एक विमान उड़ेगा - News Summed Up

Noida Airport Inauguration Live: पीएम मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, कहा- हर 2 मिनट में एक विमान उड़ेगा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में Noida International Airport का उद्घाटन किया, जिससे 24 साल का इंतजार खत्म हो गया। यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है, जो 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से बना है।आज से नोएडा के सपनों की नई उड़ान, पीएम मोदी पहुंचे नोएडा एयरपोर्ट। वीडियो ग्रैबपढ़ें Noida international airport के उद्घाटन से जुड़ी पल-पल की लाइव अपडेट्स।कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया, जिसमें लगभग विशाल जनसमूह उमड़ा। इस दौरान सुरक्षा के भी भरपूर इंतजाम किए गए थे। SPG ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालीहै।साल 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) का प्रस्ताव पेश किया था।डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Jewar International Airport Inauguration Live Updates जैसे ही पीएम मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया एनसीआर की कनेक्टिविटी को पंख लग गए। 24 साल के इंतजार के बाद आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में नई ट्रांसपोर्ट क्रांति की शुरूआत हो गई।28 Mar 2026 1:10:10 PM संकट के समय में सभी साथ आएं- पीएम पीएम मोदी ने युद्ध से उत्पन्न संकट को लेकर कहा कि इससे पूरे देश को एक साथ मिलकर लड़ना है। पीएम ने जनता और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, इस प्रकार के संकट में ऐसी बातें करने से बचें जो देश के लिए नुकसानदायक है। जो भारत के हित में है वही भारत सरकार की नीति है। देश को नुकसान पहुंचाने वाली हरकत को देश की जनता कभी माफ नहीं करती। कोरोना के समय भी वैक्सीन को लेकर झूठ बोला गया। चुनाव के दौरान देश ने ऐसी राजनीति को नकार दिया। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने सभी से संकट में साथ रहने को कहा और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी वाणी को विराम दिया।28 Mar 2026 1:05:46 PM अब घंटों का सफर मिनटों में: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, अब नमो भारत ट्रेन से घंटों का सफर मिनटों में हो रहा है। इन वर्षों में 17 लाख करोड़ रुपये हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर खर्च हुए।28 Mar 2026 1:01:22 PM पहले देश में नहीं थी हवाई जहाजों के सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधा हमारे देश में हवाई जहाजों के सर्विसिंग की पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं थीं। आज भी 85 प्रतिशत जहाजों को सर्विसिंग के लिए विदेश भेजना पड़ता था। इसलिए हमने ठाना है कि हम एमआरओ क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। यहां जेवर में भी आज एमआरओ सुविधा का उद्घाटन हुआ है, जिससे युवाओं को रोजगार, हवाई जहाजों का मेंटनेंस देश में ही हो सकेगा।28 Mar 2026 1:01:04 PM पीएम ने गिनाए उड़ान योजना के लाभ हमने उड़ान योजना शुरू की थी जिसके चलते एक करोड़ 60 लाख लोगों ने हवाई यात्राएं कीं। इस योजना के तहत 29 हजार करोड़ की स्वीकृति दी गई।28 Mar 2026 12:56:49 PM 2014 के बाद बढ़ी एयरपोर्ट्स की संख्या यहां के किसानों ने वो दिन भी देखे हैं जब कई सालों तक गन्ना किसानों का पैसा अटका रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं होता। यह एयरपोर्ट प्रगति को भी उड़ान देते हैं। 2014 से पहले में देश में 74 एयरपोर्ट थे अब 120 से भी ज्यादा हैं। पहले की सरकारें मानती थीं कि हवाई यात्रा सिर्फ अमीरों के लिए होनी चाहिए लेकिन भाजपा सरकार ने सामान्य लोगों के लिए भी हवाई यात्रा उपलब्ध कराई।28 Mar 2026 12:56:49 PM इथेनॉल से देश को मिली संकट में राहत पीएम ने आगे कहा, पश्चिमी यूपी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट को बढ़ावा मिलेगा। यहां मैं अपने किसान साथियों का एक और बात के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं। आपके गन्ने से जो इथेनॉल बनाया गया, उससे देश को क्रूड साढ़े चार करोड़ बैरल कच्चा तेल कम विदेशों से मंगवाना पड़ा। किसानों के इस परिश्रम ने संकट के समय में देश को राहत दी।28 Mar 2026 12:54:08 PM 'पुराने सीएम नोएडा से इतने डरे थे कि कार्यक्रम में नहीं आए' यहां दो फ्रेट कॉरिडोर भी बन रहे हैं। दादरी वो जगह है जहां दोनों कॉरिडोर आपस में मिलते हैं। यहां किसान जो उगाते हैं, व्यापारी जो बनाते हैं वो दुनिया के कोने-कोने तक जा सकेगा। यूपी दुनियाभर के निवेशकों के लिए आकर्षण बन रहा है। जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास के कारण अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। सीएम ने पुरानी सपा सरकार की चुटकी लेते हुए कहा कि मैं जब यहां आया तो वह नहीं आए डर के मारे, मुझे भी कहा गया मत जाइए।28 Mar 2026 12:48:01 PM 'यहां से हर दो मिनट में होगी उड़ान'- पीएम मोदी पीएम मोदी ने आगे कहा, यह ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है जहां से हर 2 मिनट में एक उड़ान होगी। पहले सपा वालों ने नोएडा को लूट का एटीएम बनाया। लेकिन वही नोएडा आज यूपी के विकास का प्रतीक है। कांग्रेस व अन्य सरकारों ने 2002 से इस एयरपोर्ट को फाइलों में ही दबा रखा, इसकी नींव ही नहीं पड़ने दी। जब 2014 में हमारी सरकार बनी तो इसकी नींव भी पड़ी निर्माण भी हुआ और उद्घाटन भी हुआ।28 Mar 2026 12:47:58 PM संकट के समय में सरकार हर संभव कदम उठा रही पीएम मोदी ने कहा कि यह पूरे विश्व के लिए संकट का समय है लेकिन हमारी सरकार जनता को राहत देने के लिए हर काम कर रही है। इसी दौरान चार प्रोजेक्ट हमने शुरू किए हैं। इसी कालखंड में नोएडा एयरपोर्ट समेत, कई काम हुए। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार का यूपी केविकास के लिए बड़ा कदम है।28 Mar 2026 12:42:03 PM पीएम मोदी ने बोले सभी युवा दिखाई दे रहे पीएम मोदी ने कहा, मैं जहां देख रहा हूं सब युवा दिखाई दे रहे हैं। आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में हो गया है यूपी। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।28 Mar 2026 1:24:45 PM पीएम मोदी बोले- अब उद्घाटन हो गया पीएम मोदी ने मंच पर बोलना शुरू किया तो सबको हैरान कर दिया उन्होंने लोगों से पूछा, 'उद्घाटन हो गया? नहीं अभी आधा काम हुआ है.. नह


Source: Dainik Jagran March 28, 2026 09:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */