Noida Metro Hospital Fire: fire broke out in metro hospital in noida, recue operation underway - नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में लग गई थी भयानक आग, सुरक्षित शिफ्ट किए गए सारे मरीज - News Summed Up

Noida Metro Hospital Fire: fire broke out in metro hospital in noida, recue operation underway - नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में लग गई थी भयानक आग, सुरक्षित शिफ्ट किए गए सारे मरीज


Xनोएडा के सेक्टर-12 स्थित मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में भयानक आग लग गई है। हॉस्पिटल में फंसे मरीजों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।अस्पताल में आग और धुएं के बाद भी स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। मरीजों को निकालकर सुरक्षित शिफ्ट करने में स्टाफ लगातार जुटा नजर आया।दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगाई गईं। 2 दर्जन से अधिक लोग आग के वक्त फ्लोर पर फंसे थे। सबको सुरक्षित निकाल लिया गया।मरीजों को खिड़कियों आदि के शीशे तोड़कर जल्द से जल्द निकाला गया और सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया।अस्पताल में भरे धुएं को निकालने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से ऊपर पहुंचा गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 से 40 मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाले जाने की खबर है। अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में लगी आग, देखें, कैसे हो रही मरीजों को बचाने की कोशिश https://t.co/iyppgDUfur — NBT Hindi News (@NavbharatTimes) 1549525150000नोएडा के सेक्टर-12 स्थित मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अस्पताल के मरीजों को पास ही सेक्टर 11 स्थित अस्पताल की ब्रांच में शिफ्ट कर दिया गया है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बता दें कि गुरुवार दोपहर अस्पताल की बिल्डिंग अचानक धुएं के गुबार में घिर गई थी। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कुछ मरीजों को बिल्डिंग के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की करीब 6 गाड़ियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।आग लगने के काफी देर बाद भी चौथे फ्लोर से मरीजों को बाहर निकाला जाता रहा। अस्पताल में धुआं भर गया था, जिसकी वजह से मरीजों को शीशे तोड़कर निकाला जा रहाव था। हाइड्रोलिक प्लेैटफॉर्म से ऊपर के फ्लोर्स पर पहुंचा गया।अस्पताल में आग की खबर के बाद हालात का जायजा लेने नोएडा के डीएम बीएन सिंह वहां पहुंचे।खबरों के मुताबिक , अस्पताल में 30 से 40 मरीजों फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है। किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।हम यहां एक बार फिर बता दें कि यह आग सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट अस्पताल में लगी थी। उसके ही पास सेक्टर 11 में स्थित मेट्रो अस्पताल की ब्रांच में कोई आग नहीं लगी। मरीजों को सेक्टर 12 से 11 वाले मेट्रो में शिफ्ट किया गया।इस अस्पताल में कुल 5 फ्लोर हैं। सेकंड फ्लोर से आग की शुरुआत हुई। सभी मरीजों को सेक्टर 11 के मेट्रो अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग के कारणों का फिलहाल कुछ नहीं पता चल सका है।आग लगने के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ नजर आई।


Source: Navbharat Times February 07, 2019 07:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */