अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो चलिए इसकी कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताते हैं. 74,899 रुपये की शुरुआती कीमतकीमत की बात करें तो ओकाया फ्रीडम इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी द्वारा 74,899 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स शोरूम, दिल्ली) के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है. 70 से 75 किलोमीटर की राइडिंग रेंजबैटरी के मामले में यह काफी बड़ी साबित हो रही है. दरअसल, कंपनी का रेंज और बैटरी को लेकर यह दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 70 से 75 किलोमीटर की राइडिंग रेंज मिल जाएगा. सस्पेंशन सिस्टमयदि सस्पेंशन सिस्टम की बात करें तो इसके सामने की ओर में टेलिस्कोपिक टाइप हाइड्रोलिक सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर को जोड़ा गया है.
Source: Dainik Bhaskar June 12, 2023 15:36 UTC