कल निशानेबाजों से उम्मीदेंभारत की पदक उम्मीदें अब मिश्रित टीम स्पर्धा पर टिकी है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में सौरभ चौधरी और मनु भाकर उतरेंगे जिन्होंने हाल ही के कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक वर्मा और यशस्विनी सिंह देसवाल भी इसमें भारतीय चुनौती पेश करेंगे। दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वालारिवन दस मीटर मिश्रित राइफल टीम स्पर्धा में उतरेंगे। इस वर्ग में दीपक कुमार और अंजुम मुद्गिल भी भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
Source: Navbharat Times July 25, 2021 23:08 UTC