OnePlus आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करने जा रहा है। अब तक इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है, जिससे पता चला है कि यह फोन कैसा होगा। वनप्लस की आधिकारिक साइट और अमेजन पर माइक्रोसाइट से भी आगामी वनप्लस फोन की कई खूबियों के बारे में पता चला है। यहां हम आपको OnePlus Nord 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर लॉन्च समय के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।OnePlus Nord 6 आज होगा लॉन्चOnePlus आज भारतीय बाजार में 7 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे OnePlus Nord 6 को लॉन्च करने जा रहा है। इच्छुक ग्राहक OnePlus के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव इवेंट देख सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में वनप्लस की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन फ्रेश मिंट, पिच ब्लैक और क्विक सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।OnePlus Nord 6 Price (Expected)कीमत की बात की जाए तो भारत में OnePlus Nord 6 की कीमत 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होगी।OnePlus Nord 6 Specifications (Expected)OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED सनबर्स्ट एचडीआर फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट होगा। टचस्क्रीन में एक्वा टच 2.0 होगा, जिससे यूजर्स गीली उंगलियों से भी फोन का उपयोग कर पाएंगे। Nord 6 में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 835 जीपीयू दिया जाएगा। इस फोन में 12GB तक एलपीडीडीआर5x रैम और 256 GB तक यूएफएस 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।Nord 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 2x जूम ड्यूल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और मल्टी-फोकस सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी लिटिया प्राइमरी कैमरा होगा। प्राइमरी कैमरे के साथ 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलेगा। वहीं Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का मल्टी-फोकस फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन प्राइमरी रियर कैमरे से 4K/60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर पाएगा। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस होगा।
Source: NDTV April 07, 2026 11:24 UTC