PAK की शर्मनाक हार के बाद मोहसिन नकवी की नौकरी पर खतरा! सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने PM शरीफ को भेजा खास संदेश - News Summed Up

PAK की शर्मनाक हार के बाद मोहसिन नकवी की नौकरी पर खतरा! सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने PM शरीफ को भेजा खास संदेश


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया, उससे पाकिस्‍तान के टॉप ऑफिशियल खुश नहीं हैं। भारतीय टीम ने इस मैच में पाकिस्‍तान को 61 रन से हराया। इस हार से फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी बेहद नाराज हैं।टीम के प्रदर्शन से प्रभावित नहीं न्यूज18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के टॉप सैन्य अधिकारी मुनीर भारत के खिलाफ क्रिकेट टीम के प्रदर्शन से प्रभावित नहीं हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में आर्मी लीडरशिप इस मैच के रिजल्‍ट को सिर्फ एक क्रिकेट मैच में मिली हार से कहीं अधिक मान रहा है। उनका मानना है कि टीम मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थी।सरकार ने कही थी बहिष्‍कार की बात पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। इसके बाद मीटिंग का दौर चला और अंत में पाकिस्‍तान भारत का मैच सभी ने देखा। आईसीसी और पीसीबी के बीच चल रही तनातनी के दौरन जब नकवी से भारत के खिलाफ न खेलने पर पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। अपने जवाब में उन्होंने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा कि न तो वे और न ही पाकिस्तान सरकार डरने वाली है। उन्‍होंने कहा था था "हमारे फील्ड मार्शल असिर मुनीर को तो सभी जानते हैं।"A special knock to guide a big victory ✨Ishan Kishan wins the Player of the Match award in Colombo 🫡Scorecard ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/z0EONAxFoq — BCCI (@BCCI) February 15, 2026 मुनीर को घसीटा गया रिपोर्ट में दावा किया गया है नकवी ने बिना अनुमति के बयानबाजी की। मुनीर इस बात से नाराज थे कि उन्हें एक ऐसे मामले में घसीटा गया जो क्रिकेट और प्रशासनिक था। नकवी भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मैच देखने भी आए थे। हालांकि, पाकिस्तान की बेहद खराब बल्लेबाजी देखकर वह बीच में ही चले गए।


Source: Dainik Jagran February 16, 2026 16:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */