हज यात्रियों की सब्सिडी खत्म कर 450 करोड़ रुपये बचायेगी पाकिस्तान सरकारहज सब्सिडी (Haj Subsidy) खत्म करने के पाकिस्तान (Pakistan) सरकार के फैसले से 450 करोड़ रुपये की बचत होगी. पाकिस्तान के धार्मिक एवं आपसी सौहार्द मामलों के मंत्री नूरुल हक कादरी ने यह जानकारी दी. हज सब्सिडी (Haj Subsidy) खत्म करने का फैसला हाल में इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की अध्यक्षता वाली संघीय मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया, जिससे इस बात पर बहस छिड़ गयी है कि क्या इस्लाम सब्सिडी युक्त हज की इजाजत देता है. देश की मौजूदा आर्थिक हालात को ध्यान में रखते हुए संघीय कैबिनेट ने इस सब्सिडी को खत्म करने का फैसला किया है.'' 42 पाकिस्तानी हज यात्रियों की मौत, लेकिन क्यों?
Source: NDTV February 06, 2019 03:56 UTC