PM मोदी की हत्या की साजिश का दावा: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से संपर्क करने वाले बक्सर के तीन गिरफ्तार - News Summed Up

PM मोदी की हत्या की साजिश का दावा: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA से संपर्क करने वाले बक्सर के तीन गिरफ्तार


जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार के बक्सर जिले में प्रधानमंत्री Narendra Modi की हत्या की साजिश रचे जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।मुख्य आरोपी अमन तिवारी गिरफ्तार पुलिस ने सिमरी के आशा पड़री निवासी अमन तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार किया। बक्सर एसपी शुभम आर्य के अनुसार, आरोपी प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहा था और इसके लिए उसने विदेशी एजेंसी से संपर्क साधा था।CIA को भेजा था प्रस्ताव जांच में सामने आया कि आरोपी ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA को प्रस्ताव भेजते हुए इस साजिश के बदले बड़ी रकम की मांग की थी। उसने कथित तौर पर इस काम को अंजाम देने के लिए 22 दिनों का समय भी मांगा था।


Source: Dainik Jagran April 09, 2026 12:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */