PM Modi: आज मैं देशवासियों के सामने पीड़ा साझा करना चाहता हूं... दिल्ली से पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर फिर किया प्रहार - News Summed Up

PM Modi: आज मैं देशवासियों के सामने पीड़ा साझा करना चाहता हूं... दिल्ली से पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर फिर किया प्रहार


आज देश की 3 करोड़ बहनें लाखपति दीदी बन गई हैं: पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं अत्यंत प्रसन्नता से कहता हूं कि देश द्वारा तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया गया था, वह पूरा हो गया है। तीन करोड़ से अधिक बहनें अब लखपति दीदी बन चुकी हैं। कुछ वर्ष पहले हमने यह संकल्प लिया था कि हम देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। बहुत बुरी-बुरी बातें कही गईं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही थीं। लेकिन आज, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, मैं अत्यंत गर्व से कहता हूँ कि मेरी माताओं और बहनों में अपार क्षमता है; यदि उन्हें अवसर दिया जाए, तो वे कई नई उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। आज मैं अत्यंत प्रसन्नता से कहता हूं कि देश द्वारा तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का जो संकल्प लिया गया था, वह पूरा हो गया है। तीन करोड़ से अधिक बहनें अब लखपति दीदी बन चुकी हैं।


Source: Navbharat Times March 08, 2026 09:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */