PM Modi West Bengal Visit: Projects Inauguration & Inauguration - News Summed Up

PM Modi West Bengal Visit: Projects Inauguration & Inauguration


Hindi NewsNationalPM Modi West Bengal Visit: Projects Inauguration & Inaugurationकोलकाता- मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प: ममता की मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी गई; PM बोले– जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरूकोलकाता 7 घंटे पहलेकॉपी लिंककोलकाता में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ। पीएम मोदी ने प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। मंत्री पंजा का यहीं पर घर है।कोलकाता में अपने संबोधन कि दौरान पीएम ने कहा कि जंगलराज वालों का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ये निर्मम वाली सरकार का अंत करीब आ गया है।पीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस, फिर कम्यूनिस्ट अब टीएमसी, ये लोग एक के बाद एक आते रहे और अपनी जेब भरते रहे। मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है ये हालात बदले, बंगाल के युवाओं को बंगाल में काम मिले, नौजवान बंगाल के विकास का नेतृत्व करे।दरअसल, पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उनके साथ मंच पर बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि मौजूद रहे।पीएम की स्पीच की 5 बड़ें बातें…भाजपा बंगाल को महान बनाने के लिए काम करेगी। सही नीतियों और नीयत से राज्य में विकास होगा और किसानों, युवाओं, व्यापारियों और छात्रों को फायदा मिलेगा।राज्य की मौजूदा सरकार केंद्र की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचने देती और कटमनी के कारण गरीबों को उनका हक नहीं मिल पाता।बंगाल में युवाओं को न अच्छी शिक्षा मिल रही है और न रोजगार। किसान भी परेशान हैं और कई लोगों को काम के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है।राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ घटनाएं चिंता का विषय हैं। भाजपा सरकार आने पर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।पहले कांग्रेस, फिर वामपंथ और अब टीएमसी ने राज्य पर शासन किया, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है। भाजपा सरकार बनने पर सबका साथ, सबका विकास होगा और सबका हिसाब किया जाएगा।भाजपा-टीएमसी झड़प की 2 तस्वीरें…कोलकाता में टीएमसी और भाजपा समर्थकों में बीच हाथापाई हुई।पुलिस ने गिरीश पार्क एरिया की गलियों में भीड़ खदेड़ा है।पीएम के दौरे का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…. अपडेट्स 10:50 AM 14 मार्च 2026कॉपी लिंक पीएम ने कहा- बंगाल में एक ही चर्चा है कि बदलाव चाहिए पीएम ने कहा कि पूरे बंगाल में एक ही चर्चा है कि बदलाव चाहिए, जब-जब इस भूमि पर चुनौती आई तब तब यहां के लोगों ने सामना किया है। कुछ लोग आपको डराने की कोशिश करेंगे, लेकिन जब जनता ठान लेती है तो कोई भी ताकत उसे रोक नहीं सकती। इस बार चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बंगाल की आत्मा को बचाने का है। आने वाले परिवर्तन के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 10:49 AM 14 मार्च 2026कॉपी लिंक पीएम बोले- टीएमसी सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं पीएम ने कहा कि टीएमसी सरकार ने सभी सीमाएं लांघ दी हैं। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बंगाल आईं। उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन इस सरकार ने उनका विरोध किया, क्योंकि एक आदिवासी बेटी इतने बड़े पद पर हैं, इन्हें उनका सम्मान मंजूर नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुर्मू जी को दुखी मन से अपनी तकलीफ बतानी पड़ी। टीएमसी ने केवल मुर्मू जी का अपमान नहीं किया, बल्कि महिलाओं का अपमान किया है। पिछले कुछ महीनों में चुनाव आयोग, जब भी मतदाता शुद्धी की कोशिश करता है, टीएमसी उनपर हमला करने लगती है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही व्यवहार सेना को लेकर भी है। 2019 में बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय एजेंसिया जब इनके अपराधों की जांच करती तो ये उन्हें भी रोकते हैं। ये दिल्ली तक यही अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं संसद में कागज फाड़ते हैं, संसद को रोका जाता है। 10:45 AM 14 मार्च 2026कॉपी लिंक पीएम बोले- ममता सरकार खौफ बनाकर रखना चाहती है पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार चुनाव में वोटरों को धमकी, आलोचकों को धमकी, मीडिया को धमकी, विपक्ष को धमकी देकर बंगाल में खौफ बनाकर रखना चाहती है। ये कहते हैं टीएमसी को जिसका वोट नहीं वो बंगाली नहीं, सरकारी की योजनाओं का फायदा नहीं, मैं टीएमसी को याद दिलाना चाहता हूं कि इनकी गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार के जाने का समय आ गया है। काउंटडाउन शुरू हो गया है, बीजेपी सरकार बनने के बाद सबका साथ सबका विकास लेकर चलेंगे और दूसरी तरफ सबका हिसाब लिया जाएगा। जो गुंडे आपको डराते हैं, हमारी सरकार में उनके डरभरे दिन शुरू होंगे। ऐसे अपराधियों की एक ही जगह होगी, वो है जेल। 10:36 AM 14 मार्च 2026कॉपी लिंक मोदी बोले- बंगाल में घुसपैठियों को कब्जा दिलाया जा रहा पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों की जमीन पर घुसपैठियों को कब्जा दिलाया जा रहा है। बीते दशकों में बंगाल की डेमोग्राफी बदल गई है, हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है। ये हिंदुओं को वोटबैंक नहीं समझते, इनसे उनके अपराधी नहीं बढ़ते। इसीलिए SIR का विरोध करते हैं। खुलेआम धमकी दी जा रही है, एक खास कम्यूनिटी वाले मिलकर आप लोगों को खत्म कर देंगे, ऐसी धमकी आपके मुंह से शोभा नहीं देती। वो कौन लोग हैं जो इनके इशारे पर करोड़ों लोगों को खत्म कर देंगे। 10:32 AM 14 मार्च 2026कॉपी लिंक पीएम बोले- आज मां रो रही, माटी बेची जा रही प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल की माताओं-बहनों को भरोसा दिलाता हूं कि आप हमें आशीर्वाद दीजिए, अपराधी जेल में होंगे। टीएमसी सरकार गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है,


Source: Dainik Bhaskar March 14, 2026 00:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */