PSL 2021 के मैच लाइव देखने के लिए करें ये काम, आनलाइन स्‍ट्रीमिंग के साथ यूट्यूब पर भी देख सकेंगे मुकाबले - News Summed Up

PSL 2021 के मैच लाइव देखने के लिए करें ये काम, आनलाइन स्‍ट्रीमिंग के साथ यूट्यूब पर भी देख सकेंगे मुकाबले


PSL 2021 के मैच लाइव देखने के लिए करें ये काम, आनलाइन स्‍ट्रीमिंग के साथ यूट्यूब पर भी देख सकेंगे मुकाबलेRizwan Noor Khanपाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL 2021) का छठा सीजन दोबारा यूएई में 1 जून से शुरू होने वाला है। लेकिन, 31 मई तक कई खिलाड़ी यूएई नहीं पहुंच सके हैं। ऐसे में टूर्नामेंट के फिर से आगे बढ़ने की आशंका है। यूएई में फाइनल समेत बचे 20 मुकाबले खेले जाने हैं। आबूधाबी का शेख जायद स्‍टेडियम टीमों की मेजबानी के लिए तैयार है। सभी मैचों का लाइव टेलीकास्‍ट, ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग और यूट्यूब पर भी प्रसारण होगा।फिर से हो सकती है पीएसएल में देरीPSL 2021 की शुरुआत 20 फरवरी को हुई थी, लेकिन कोरोना महमारी के बढ़ते प्रकोप के कारण लीग को 3 मार्च को रोक दिया गया था। तब तक 14 मैच खेले जा चुके थे, जबकि 20 मैच और होने थे। पिछले दिनों पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में बाकी मैच कराने की घोषणा की थी। इसके तहत 1 जून से 20 जून तक फाइनल समेत बाकी मुकाबले खेले जाने हैं। लेकिन, तय डेट तक कई प्‍लेयर्स और ऑफिशियल्‍स के यूएई नहीं पहुंचने और कोरोना प्रोटोकॉल के चलते टूर्नामेंट के आगे बढ़ने की आशंका है।प्‍वाइंट्स टैली में 4 टीमों के बराबर अंकदोबारा शुरू हो रहा पीएसएल 1 जून को शुरू हुआ तो पहले दिन टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में लाहौर कलंदर टीम और इस्‍लामाबाद यूनाइटेड टीम के बीच मैच होगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करने उतरेंगी। प्‍वाइंट्स टेबल पर दोनों टीमें 4-4 मैचों में 3-3 अंक हासिल कर चुकी हैं। इस्‍लामाबाद यूनाइटेड तीसरे स्‍थान पर है। जबकि, लाहौर कलंदर नेटरन रेट कम होने की वजह से चौथे स्‍थान पर है। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें लाहौर कलंदर्स, कराची किंग्‍स, पेशावर जल्‍मी, मुल्‍तान सुल्‍तान, इस्‍लामाबाद यूनाइटेड और क्‍वेटा ग्‍लैडिएटर्स हिस्‍सा ले रही हैं।ऐसे देखें लाइव प्रसारण, ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंगPSL 2021 के मुकाबले आबूधाबी के शेख जायद स्‍टेडियम में खेले जाने हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाम को होने वाले मैचों की स्‍थानीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से होगी। भारतीय दर्शक टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि, ऑनलाइन मैच सोनी लिव एप पर देखा जा सकेगा। वहीं, दुनियाभर के दर्शक टूर्नामेंट के मैच यूट्यूट चैनल BSports Pakistan पर देख सकेंगे।रन और विकेट में रिजवान और महमूद आगे20 फरवरी से शुरू हुई पीएसएल में 3 मार्च को 14वां मैच खेला गया था। टीम कराची, पेशावर,इस्‍लमाबाद और लाहौर 3-3 मुकाबले जीत कर प्‍वाइंट्स टेबल में 6-6 अंकों के साथ आगे चल रहे हैं। सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में मुल्‍तान सुल्‍तान के बल्‍लेबाज मोहम्‍मद रिजवान 279 रनों के साथ सबसे आगे हैं। इसी तरह गेंदबाजों में पेशावर जाल्‍मी के शाकिब महमूद 12 विकेट लेकर सबसे आगे हैं।….Nextये भी पढ़ें :इंग्लैंड दौरे के लिए तगड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, जानें कब रवाना होगी टीम इंडियालंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलमैच फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त हुआ श्रीलंकाई बल्लेबाज


Source: Dainik Jagran May 31, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */