Panna News: ककरहटी में नदीं तट पर चौपाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित - News Summed Up

Panna News: ककरहटी में नदीं तट पर चौपाल लगाकर कार्यक्रम आयोजित


Panna News: जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक दिनेश उमरिया, जिला समन्वयक सुश्री अनीता जाटव की उपस्थिति में नवांकुर संस्था करुणामय अमृत जन कल्याण समिति द्वारा ग्राम विकास ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से सेक्टर ककरहटी के ग्राम कोहनी में नदीं तट पर भूमि पूजन, कन्या पूजन एवं जल को बचाने की शपथ और श्रमदान किया गया। इसके पश्चात सेक्टर ककरहटी के बरबसपुरा में आसान नदीं तट पर चौपाल लगाकर संभाग समन्वयक दिनेश के द्वारा ग्रामवासियों को जल को बचाने की एवं आने वाले जल संकट को बचाने का उपाय जल तालाब, कुआं, बावड़ी को स्वच्छ करना, साफ रखना आदि समझाया गया।जल ही जीवन है पर्यावरण की जानकारी और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था से करुणा खरे, नागेंद्र सिंह बुंदेला, प्रस्फुटन समिति बरबसपुरा से रामकुमार कुशवाहा अध्यक्ष, सचिन बांधीकला के अध्यक्ष रामायण सिंह, बख्तरी अध्यक्ष ओमकार कुशवाहा व समिति के सदस्य सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 13:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */