Panna News: गायत्री परिवार की समवन्यक समिति की बैठक सम्पन्न - News Summed Up

Panna News: गायत्री परिवार की समवन्यक समिति की बैठक सम्पन्न


Panna News: संगठन को अधिक सशक्त बनाने मिशन की गतिविधियो को जन-जन पहुंचाने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के विस्तार और विभिन्न अभियानों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मण देव सिंह को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया। वहीं नीलम सिंह और सत्यम सोनी को सह समन्वयक का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही विभिन्न रचनात्मक अभियानों के संचालन के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं।राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को नारी जागरण अभियान, माधुरी अग्रवाल को संस्कारवान पीढ़ी अभियान, संगीता अग्रवाल को आओगढ़े संस्कारवान पीढ़ी और युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सत्यम पाण्डेय को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, राजकुमार मिश्रा को साधना एवं स्वाध्याय अभियान, फूल सिंह ठाकुर को पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान की जिम्मेदारी वहीं ठाकुर प्रसाद वागरी को शिक्षा एवं बाल संस्कार अभियान का दायित्व बाला प्रसाद चौरसिया को स्वावलंबन एवं प्रशिक्षण, वृंदावन चौरसिया को नशा.कुरीति उन्मूलन एवं आदर्श ग्राम अभियान, ध्रुव लोधी को स्वास्थ्य अभियान, नीरज तिवारी को भी संगठन में नवीन दायित्व प्रदान किया गया।


Source: Dainik Bhaskar March 16, 2026 16:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */