Panna News: जनपद पवई के नवीन भवन के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन - News Summed Up

Panna News: जनपद पवई के नवीन भवन के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन


Panna News: पन्ना जिले पवई एवं शाहनगर जनपद पंचायत के नवीन भवन के निर्माण हेतु शासन द्वारा 5 करोड़ २५ लाख ा67 लाख रुपए की राशि जनपद पंचायत भवनों का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। जनपद पंचायत पवई के नवीन भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद लोधी के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत पवई के अध्यक्ष श्रीमती मोहनी मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।भूमि पूजन पूरे विधि-विधान के साथ शिलालेख को लगाया गया और पूजा की गई। इस दौरान पवई विधायक और जनपद अध्यक्ष के द्वारा डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया और उनकी सरकार के द्वारा पवई के विकास के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किया जा रहे है। उन्होंने आगे भी पवई क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह विकास कार्यों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवई अखिलेश उपाध्याय को शाहनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस अवसर पर आरईएस विभाग के मुख्य कार्यपालक यंत्री बी.के. रिछारिया, एसडीएम समीक्षा जैन, जनपद उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि सचिव, रोजगार सहायक व पत्रकार साथी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 09:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */