Panna News: दीपक का सहायक यंत्री पद के लिए हुआ चयन - News Summed Up

Panna News: दीपक का सहायक यंत्री पद के लिए हुआ चयन


Panna News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वर्ष 2024 की परीक्षा में सहायक यंत्री सिविल विषय की चयन सूची जारी की गई। जिसमें दीपक कुमार सोनी द्वारा प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। सलेहा निवासी दीपक कुमार सोनी पिता रंग सोनी के बेटे का चयन सहायक यंत्री पद पर हुआ है। दीपक की प्रारंभिक शिक्षा सलेहा एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा सतना से उत्तीर्ण की है। इसके बाद नौगांव जिला छतरपुर से सिविल इंजीनियर की परीक्षा उत्तीर्ण की और उनका चयन वर्ष 2023 में सिविल इंजीनियर पद पर हुआ। वर्तमान में वह दमोह जिले में शासकीय सेवा में संलग्न है। मध्य प्रदेश लोक सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम 29 जनवरी २०२६ को घोषित हुआ। जिसमें इनका चयन सहायक यंत्री सिविल पद के लिए हुआ।दीपक के पिता रंग सोनी जनपद पंचायत गुनौर में उपयंत्री पद पर कार्यरत हैं, माता श्रीमती चंदा सोनी सलेहा में सहायक शिक्षक पद पर सेवारत है। सलेहा नगर का यह पहला अवसर है कि लोक सेवा आयोग परीक्षा में सहायक यंत्री पद पर चयनित होकर उन्होंने नगर का गौरव बढ़ाया। दीपक का चयन लोक सेवा में होने पर सलेहा नगरवासियों, शिक्षकों तथा परिवारजनों ने दीपक के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 09:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */