Panna News: गणाचार्य परम पूज्य श्री 108 विराग सागर महामुनिराज के शिष्य परम पूज्य श्री 108 श्री विश्रांत सागर महामुनिराज सहित मुनि संघ के सलेहा नगर आगमन पर जैन समाज सहित नगरवासियों द्वारा अगवानी की गई। इस दौरान जगह-जगह मुनिराज जी का पूजन के साथ स्वागत किया गया। नगर की माताओं एवं बहनों द्वारा अगवानी की गई। नवयुवकों द्वारा धार्मिक जयकारों के उद्घोष के साथ जैन मंदिर में पूज्य संतों का प्रवेश हुआ। सलेहा नगर में 23 फरवरी से 1 मार्च तक पंचकल्याणक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सलेहा नगर की गौरव गणिनी आर्यिका 105विन्ध श्री माताजी के निर्देशन में संपन्न होने जा रहा है। जिसके तहत सलेहा नगर में पूज्य संतों के आगमन पर सलेहा नगरवासियों ने अधिक उत्साह के साथ स्वागत किया गया। जिससे शाम का वातावरण धर्ममय हो गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
Source: Dainik Bhaskar February 22, 2026 20:57 UTC