Panna News: हिन्दू सम्मेलन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा - News Summed Up

Panna News: हिन्दू सम्मेलन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा


Panna News: हिन्दू समाज के तत्वावधान में सरस्वती माता मंदिर प्रांगण में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया जिसकी सभी ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। मंच पर मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत पर्यावरण प्रमुख रामकृष्ण, जिला प्रचारक राजेंद्र, पाठा वाले संत एवं प्रभा मिश्रा उपस्थित रहे। स्वामी मेमोरियल मॉडल स्कूल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक एवं एमएसबी स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आरएसएस के मुख्य वक्ता रामकृष्ण ने अपने उद्बोधन में हिन्दू समाज के उत्थान एवं एकता पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने भी हिन्दू सम्मेलन के महत्व पर बल दिया।सम्मेलन के बाद माता महेश्वरी मंदिर से पूजा-पाठ कर कलश यात्रा निकाली गई जिसका नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता ने किया। यात्रा पूरे नगर में भ्रमण कर संपन्न हुई। सम्मेलन में अपार भीड़ उमड़ी और उत्साह का रहा। इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजेन्द्र खटीक ने किया। समापन भारत माता की महाआरती प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ हुआ। सम्मेलन में प्रमुख रूप से संजय सुल्लेरे, बृजेन्द्र जैन, शैलेंद्र श्रीवास्तव दिवाकर खरे, अरविंद सिंह, अजय नामदेव, सचिन लखेरा, अशीष श्रीवास्तव, रोहित गुप्ता, नारायण दास रजक, पार्षद चौबे जी सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 15:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */