Panna News: ३१ मार्च की जगह अब ३० मार्च को होगा सार्वजनिक अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया परिवर्तन आदेश - News Summed Up

Panna News: ३१ मार्च की जगह अब ३० मार्च को होगा सार्वजनिक अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया परिवर्तन आदेश


Panna News: कलेक्टर पन्ना श्रीमती ऊषा परमार द्वारा पूर्व में मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार दिनांक ३१ मार्च २०२६ के स्थान पर दिनांक ३० मार्च २०२६ को अवकाश घोषित करने हेतु अधिकृत किया गया है। जैन समाज पन्ना द्वारा पन्ना जिले में दिनांक ३० मार्च को महावीर जयंती मनाई जा रही है। अतएव शासन के उक्त निर्देश के पालन में स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण पन्ना जिले में दिनांक ३१ मार्च २०२६ के स्थान पर दिनांक ३० मार्च २०२६ दिन सोमवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। दिनांक ३१ मार्च दिन मंगलवार को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थायें पूर्ववत खुले रहेंगे।


Source: Dainik Bhaskar March 30, 2026 16:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */