सरकार ने संसद में किसी का विश्वास नहीं बनाया: खरगेराज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर पोलराइजेशन की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इनके एक मुख्यमंत्री हैं, वह एक वर्ग के खिलाफ नफरत की बात करते हैं। खरगे ने कहा कि बीजेपी प्रवक्ता बनने की योग्यता यही है कि कौन कितना किसी वर्ग के खिलाफ जहर बोल सकता है। उन्होंने वास्को डी गामा और अन्य यात्रियों के यात्रा समय का जिक्र किया और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री को मणिपुर जाने में दो साल लग गए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसद में 78 परसेंट सवाल खारिज हो गए, खुद मेरे कई राष्ट्रीय महत्व के सवालों को अनुमति नहीं दी गई, जब प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते, तब मंत्री भी केवल उनके गुणगान में लगे रहते हैं। सरकार नए कानून थोपने का काम कर रही है। सरकार ने संसद में किसी का विश्वास नहीं बनाया और सबको एक करने का प्रयास नहीं किया।
Source: Navbharat Times February 04, 2026 12:22 UTC