Patna: JDU नेता पर बदमाशों ने किया हमला, मारपीट कर किया अधमरा - News Summed Up

Patna: JDU नेता पर बदमाशों ने किया हमला, मारपीट कर किया अधमरा


संवाद सूत्र, दुल्हिन बाजार (पटना): दुल्हिन बाजार जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद उर्फ जसवंत कुशवाहा पर रविवार देर शाम बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार को रविवार देर शाम श्रीकांत के राइस मिल पर आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेरकर मारपीट किया।घेर कर माराजदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद उर्फ जसवंत कुशवाहा सेल्हौरी गांव स्थित अपने राइस मिल पर रविवार देर शाम अकेले बैठे थे। तभी भूमि विवाद में बाडीचक गांव के आधा दर्जन लोगो ने घेर कर मारपीट किया। मारपीट में जदयू नेता का सर फट गया। कई जगहों पर गहरे जख्म हो गए जिससे वे बेहोश होकर गिर गए।जमीन का था विवादसूचना पर गांव से उनके समर्थक जुटे तो अंधेरे के फायदा उठा हमलावर भाग निकले। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट को जमीनी विवाद बताया हैं। वहीं जख्मी प्रखंड अध्यक्ष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।


Source: Dainik Jagran June 05, 2023 06:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */