Petrol Diesel Price: देश के चार महानगरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत - News Summed Up

Petrol Diesel Price: देश के चार महानगरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत


Petrol Diesel Price: देश के चार महानगरों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल, जानिए आपके शहर में क्या है कीमतदेश के अन्य शहर पटना में पेट्रोल 102.79 रुपये और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 97.67 रुपये और डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 95.70 और डीजल 94.58 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.70 और डीजल 89.25 रुपये प्रति लीटर है।नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 33 से 35 पैसे की बढ़ोतरी की वहीं डीजल भी 9 पैसे पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल 100.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। मुंबई में पेट्रोल 106.59 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत 97.18 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 100.62 और डीजल 92.65 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 101.37 और 94.15 रुपये प्रति लीटर है।अन्य शहरों में क्या है दामदेश के अन्य शहर Noida में पेट्रोल 97.78 और डीजल 90.09 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 97.58 और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर है। पटना में पेट्रोल 102.79 रुपये और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 97.67 रुपये और डीजल 90.01 रुपये प्रति लीटर है। रांची में पेट्रोल 95.70 और डीजल 94.58 रुपये प्रति लीटर है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.70 और डीजल 89.25 रुपये प्रति लीटर है। राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 111.87 और डीजल 102.87 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। भोपाल में पेट्रोल 108.88, डीजल 98.40 रुपये प्रति लीटर है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्च तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। बुधवार को कच्चा तेल फिर करीब दो फीसद टूटा, जबकि इसका फायदा ग्राहकों को नहीं मिल रहा है।Petrol at Rs 100.56/litre (an increase of Rs 0.35) today in Delhi, diesel at Rs 89.62/litre (an increase of Rs 0.09) Petrol at Rs Rs 108.88/litre (an increase of Rs 0.25) today in Bhopal (MP), diesel at Rs 98.40/litre (unchanged) pic.twitter.com/XqRaUlJFV838 दिनों में ही पेट्रोल 10.24 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय से मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की छुट्टी कर हरदीप सिंह पुरी को लाया गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम में डीलर कमीशन, एक्साइज ड्यूटी और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।कैसे देखें नया रेटरोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इसकी जानकारी रोज सुबह ली जा सकती है। आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। भारत अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 08, 2021 02:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */