Pilibhit News: हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट - News Summed Up

Pilibhit News: हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट


{"_id":"64a85827c54af10cc8078c3d","slug":"fraud-report-on-three-including-former-district-president-of-hindu-jagran-manch-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-753-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}पीलीभीत। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष जोगपाल सिंह ने सुनगढ़ी थाने में हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।प्रांतीय अध्यक्ष का कहना है कि संगठन विरोधी गतिविधियां होने के कारण पंकज शर्मा को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद पंकज शर्मा ने अमन व मयंक जायसवाल के साथ मिलकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराकर एक नया संगठन तैयार कर लिया। उनके लेटर पैड की एडिटिंग करके राजेश गंगवार को हिंदू जागरण मंच का जिला अध्यक्ष व नीरज रस्तोगी को महामंत्री नियुक्त कर दिया।उन्होंने पंकज शर्मा, अमन व मयंक जयसवाल से जानकारी की तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज शर्मा,अमन, मयंक जायसवाल के विरुद्ध धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देनेा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


Source: Dainik Jagran July 07, 2023 20:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */