Prakash Singh Badal's birthday: पांच बार CM, आजादी से अब तक राजनीति में हैं पूरी तरह सक्रिय - News Summed Up

Prakash Singh Badal's birthday: पांच बार CM, आजादी से अब तक राजनीति में हैं पूरी तरह सक्रिय


Prakash Singh Badal's birthday: पांच बार CM, आजादी से अब तक राजनीति में हैं पूरी तरह सक्रियजेएनएन, बादल गांव [श्री मुक्तसर साहिब]। Prakash Singh Badal's birthday: पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल उन नेताओं में शामिल हैं जो 90 पार होने के बाद भी राजनीति में आज भी पूरी तरह सक्रिय हैं। बादल आज अपना 94वां जन्म दिन मना रहे हैं। इस उम्र में भी बादल में जोश और जुनून की कमी नहीं है। हर वक्त वह अपने साथियों के साथ ताजा हालातों पर चर्चा करते दिखाई देते हैं। बादल ने रविवार को परिवार व पार्टी नेताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।8 दिसंबर, 1927 को जन्मे प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति की शुरुआत जमीन से की। वह उन प्रमुख नेताओं में शामिल हैं जो आजादी के समय से राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह 1957 में पहली बार गिद्दड़बाहा से विधायक बने थे। इससे पहले उन्होंने गांव की सरपंची कर राजनीति में कदम रखा।बादल 1970 में पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। उसके बाद वह 1977 में, फिर 1997 में, फिर 2007 में 2012 में राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सेवाएं देते रहे। वह एक बार 1977 में फरीदकोट के सांसद भी रहे। उन्होंने अधिकतर चुनाव लंबी हलके से ही लड़े। वैसे तो वह गिद्दड़बाहा, किला रायपुर से भी चुनाव लड़े हैं।कुर्सी पर बैठे प्रकाश सिंह बादल व उनके भाई गुरदास बादल, तथा खड़े सुखबीर बादल, पुत्रवधू हरसिमरत कौर बादल व पोते-पोतियां।बादल मुख्यमंत्री पद के अलावा सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें कृषि व सिंचाई मंत्री का पदभार भी सौंपा गया था। बादल ने आपातकाल के दौरान अकाली आंदोलन का नेतृत्व किया था। भारतीय राजनीति में उनके योगदान के ‌लिए उन्हें पंथ रत्न अवार्ड दिया जा चुका है।सुखबीर बादल ने अपनी फेसबुक वाल पर ये तस्वीरें सांझा की।जन्मदिन पर जश्न का माहौलबादल के जन्मदिन को लेकर शिरोमणि अकाली दल व गांव बादल में जश्न का माहौल है। गांव में घर के साथ ही टेंट लगाया गया है। लोगों के लिए लंगर की भी व्यवस्था है। उनके दीर्घायु के लिए अरदास की जा रही है। बादल की पुत्रवधू केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल गांव में पहले से मौजूद थी। सुखबीर भी पहुंचे और केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाया। बादल के जन्मदिन पर भाई गुरदास बादल भी पहुंचे।गांववासियों के लिए घर के बाहर ही गली में 100 फीट लंबा व 18 फीट चौड़ा टेंट लगाया गया था, जहां पर गांववासियों के लिए सुबह से ही लंगर की व्यवस्था थी। बाहर से आने वाले लोग व अन्य नेता उनकी कोठी के अंदर होने वाले समारोह में शामिल हुए, जहां पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा।हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Kamlesh Bhattअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एपਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 05:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */