Pune City News: अवैध मलबा डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, ₹2.25 लाख का जुर्माना - News Summed Up

Pune City News: अवैध मलबा डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, ₹2.25 लाख का जुर्माना


भास्कर न्यूज, पुणे। पीएमसी ने अवैध रूप से निर्माण मलबा नदी किनारे फेंकने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कोंढवे धावडे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई कोंढवे धावडे के नदीपात्र में की गई, जहां बड़े पैमाने पर निर्माण कचरा डंप किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं।अभियान का नेतृत्व ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उप आयुक्त अविनाश सपकाळ ने किया। उनके साथ जोन 3 के उप आयुक्त प्रसाद काटकर तथा वारजे-कार्वेनगर वार्ड कार्यालय की सहायक आयुक्त प्रज्ञा पोटदार और अस्मिता तांबे मौजूद थीं।कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से मलबा फेंकते हुए आठ वाहनों और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया गया। प्रत्येक वाहन पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल ₹2.25 लाख की राशि दंड स्वरूप वसूली गई।इस अभियान में वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप चव्हाण और नितिन लोखंडे सहित स्वास्थ्य निरीक्षक वैभव घाटकांबले, प्रदीपकुमार राउत, कविता शिसोलिकार, रुपाली शेडगे और प्रशांत दमले ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा कर्मचारी अक्षय लांडगे, अशोक आंधले और चालक सचिन अडसुल भी मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar February 24, 2026 09:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */