Pune City News: इवेंट रद्द होने की बात पूछने पर भाइयों पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ मामला दर्ज - News Summed Up

Pune City News: इवेंट रद्द होने की बात पूछने पर भाइयों पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ मामला दर्ज


भास्कर न्यूज, पुणे। सेनापति बापट रोड पर एक इवेंट रद्द होने की पूर्व सूचना न देने पर सवाल पूछना दो भाइयों को भारी पड़ गया। इवेंट रद्द होने की जानकारी क्यों नहीं दी, यह पूछने से नाराज एक गुट ने दो भाइयों की जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में चतु:शृंगी पुलिस स्टेशन में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रथमेश मोरे (25), अक्षय करपे (25) समेत चार अन्य लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। शुभम संजय शिंदे (28) ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता शुभम शिंदे ने आरोपी प्रथमेश से केवल इतना पूछा था कि उसने इवेंट रद्द होने की जानकारी पहले क्यों नहीं दी? बस इसी बात से गुस्से में आकर आरोपी और उसके साथियों ने शुभम के भाई सारंग शिंदे के साथ मारपीट शुरू कर दी।जब शुभम अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा, तो हमलावरों ने उस पर बेसबॉल स्टिक से हमला कर दिया। इस हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।सहायक पुलिस निरीक्षक भांडवलकर इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Source: Dainik Bhaskar February 11, 2026 02:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */