Pune City News: उच्चवर्गीय सोसायटी में अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा - News Summed Up

Pune City News: उच्चवर्गीय सोसायटी में अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा


भास्कर न्यूज, पुणे। उच्चवर्गीय सोसायटी में बिना अनुमति चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर सहकारनगर पुलिस ने छापा मारा। इस कार्रवाई में पार्लर के मालिक और 5 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 12,495 रुपये का हुक्का संबंधी सामान जब्त किया गया।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में हॉटल मालिक राजसिंह भजनसिंह गोरोवाडा (35, निवासी: गुरुनानक कृपा बिल्डिंग, तीसरी मंजिल, राजमुद्रा सोसायटी, धनकवडी), वेटर पारस परमानंद शर्मा (24, मूल निवासी: नेपालगंज, जिला बाके, नेपाल), सुभाष मानसिंग गिरी (20), तिलक भोला तिवारी (35) और नारायण मेघे आचार्य (34, मूल निवासी: नेपाल) शामिल हैं। यह अवैध हुक्का पार्लर धनकवडी स्थित राजमुद्रा सोसायटी के गुरुनानक कृपा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहा था।सहकारनगर पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी को पेट्रोलिंग के दौरान गुलाबनगर चौक में पुलिस हवलदार अमोल पवार को सूचना मिली कि गुरुनानक कृपा बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर हुक्का पार्लर बिना लाइसेंस संचालित हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विठ्ठल पवार ने इस सूचना की पुष्टि के बाद कार्रवाई के आदेश दिए।पुलिस टीम ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लाकड़ी दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। वहां छह टेबलें लगाई गई थीं, जिनमें से चार टेबलों पर आठ लोग हुक्का फ्लेवर का सेवन कर रहे थे। हॉटल मालिक राजसिंह गोरोवाडा वहां मौजूद थे। पुलिस ने किचन की जांच में विभिन्न फ्लेवर के हुक्का, चिलीम और अन्य सामान बरामद किया। कुल मिलाकर 12,495 रुपये का सामान जब्त किया गया।सभी आरोपीयों के खिलाफ सहकारनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar February 11, 2026 12:36 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */