Pune City News: खड़की में एसटी बस चालक पर हमला, कार से आए 4–5 लोगों ने की बेरहमी से पिटाई - News Summed Up

Pune City News: खड़की में एसटी बस चालक पर हमला, कार से आए 4–5 लोगों ने की बेरहमी से पिटाई


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। शहर में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। चिखली के कुदलवाडी स्थित डायमंड चौक में प्रतिबंधित मार्ग पर तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय वैष्णवी सुजित दिघे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा बजरंग ढमाले (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिक्सर ट्रक तेज गति से नो-एंट्री मार्ग पर प्रवेश कर गया और दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। वैष्णवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सीमा का अस्पताल में उपचार जारी है।पुलिस ने आरोपी चालक बिहारी पांडुरंग जाधव (41, काले कॉलनी, चऱ्होली) को गिरफ्तार कर लिया है। डायमंड चौक क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर स्पष्ट प्रतिबंध है, इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।शहर के पिंपले सौदागर, कालेवाडी, दापोडी, तलवडे, हिंजवडी और चिखली जैसे इलाकों में भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि सुबह-शाम व्यस्त समय में नो-एंट्री के आदेश केवल कागजों तक सीमित हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, सख्त कार्रवाई करने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।


Source: Dainik Bhaskar February 11, 2026 14:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */