Pune City News: घोटवडी में कुएं में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत - News Summed Up

Pune City News: घोटवडी में कुएं में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे जिले के खेड तहसील अंतर्गत घोटवडी गांव के समीप रविवार दोपहर एक घटना में 10 वर्षीय बालक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैवल्य एकनाथ भोते (उम्र 10 वर्ष, निवासी वाशेरे भोतेवाडी, ता. खेड़) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कैवल्य अपने पिता और भाई के साथ तैरने के लिए गया था। इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदे गए एक कुएं में वे तैर रहे थे। कुएं की गहराई का सही अनुमान न लग पाने से कैवल्य का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूब गया। बताया जाता है कि कुआं लगभग 40 से 50 फीट गहरा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को तत्काल राहत और खोज कार्य में कठिनाई हुई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस पाटिल ने पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन दल और आपातकालीन बचाव दल को मौके पर बुलाया। रविवार दोपहर से लेकर सोमवार दोपहर तक लगातार खोज अभियान चलाया गया, लेकिन प्रारंभिक प्रयासों में बालक का पता नहीं चल सका।इस दौरान घटनास्थल पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए वारंगवाडी के कुछ नागरिकों ने वन्यजीव रक्षक मावळ संस्था से संपर्क किया। संस्था के सदस्य अविनाश कार्ले तथा संस्थापक निलेश गराडे को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही संस्था के आपदा प्रबंधन दल ने आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर खोज अभियान में सहयोग किया। बाद में संयुक्त प्रयासों से बालक का शव कुएं से बाहर निकाला गया।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 08:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */