Pune City News: तेलंगाना में महात्मा फुले की प्रतिमा विटंबना के विरोध में पुणे में आक्रोश प्रदर्शन - News Summed Up

Pune City News: तेलंगाना में महात्मा फुले की प्रतिमा विटंबना के विरोध में पुणे में आक्रोश प्रदर्शन


भास्कर न्यूज, पुणे। तेलंगाना राज्य में क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा के साथ की गई विटंबना की घटना के विरोध में पुणे में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया। माली महासंघ पुणे शहर की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जाहीर निषेध आंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में माली समाज के नागरिकों, महिलाओं तथा बड़ी संख्या में फुले प्रेमियों ने भाग लिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले अमर रहें, प्रतिमा का अपमान करने वालों को सजा दो, सामाजिक न्याय पर हमला बर्दाश्त नहीं जैसे नारे लगाए गए। आंदोलन के माध्यम से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के तेल्लापुर गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा महात्मा फुले की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना की कड़ी निंदा की गई।वक्ताओं ने कहा कि यह घटना केवल एक प्रतिमा की विटंबना नहीं है, बल्कि महात्मा फुले द्वारा स्थापित समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर सीधा हमला है। ऐसे कृत्य समाज में नफरत फैलाने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।माली महासंघ पुणे शहर के अध्यक्ष दीपक जगताप ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने पुणे से शिक्षा की क्रांति की शुरुआत की और समाज को अंधविश्वास व अन्याय से मुक्त करने का कार्य किया। सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। यदि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाओं का अपमान किया जा रहा है, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेलंगाना सरकार और पुलिस प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।आंदोलन के अंत में प्रशासन को ज्ञापन देकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की गई।


Source: Dainik Bhaskar February 09, 2026 11:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */