Pune City News: थाने से कूदकर भागने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार - News Summed Up

Pune City News: थाने से कूदकर भागने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार


भास्कर न्यूज, पुणे। विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने की इमारत से कूदकर फरार होने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने सतर्कता से पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम साहिल सादिक शेख (21) निवासी इंदिरानगर, लोहगांव बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहिल शेख को एक मामले में विश्रांतवाड़ी पुलिस थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया था। 31 जनवरी रात 11 बजे उसे पुलिस थाने लाया गया था और उस पर औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया की जाना थी। उसी दौरान साहिल शेख ने पुलिस से उलटी होने की शिकायत की। बाद में उसे पुलिस थाने की पहली मंजिल स्थित कक्ष में रखा गया, जहां पुलिस शिपाई सचिन पवार उसके साथ मौजूद थे। अचानक साहिल शेख ने पुलिस सिपाही सचिन पवार का हाथ झटक दिया और पहली मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास किया। सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उसे काबू में कर लिया। उसके बाद साहिल शेख को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सिपाही की शिकायत पर विश्रांतवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar February 03, 2026 10:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */