Pune City News: दौंड–मनमाड़ रेलखंड पर कार्य के चलते पुणे–नागपुर मार्ग प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द - News Summed Up

Pune City News: दौंड–मनमाड़ रेलखंड पर कार्य के चलते पुणे–नागपुर मार्ग प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे रेल मंडल के अंतर्गत दौंड-मनमाड़ रेल मार्ग पर दौंड से काष्टी स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) प्रक्रिया के तहत विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा।इस कारण 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच पुणे से नागपुर और नागपुर से पुणे के बीच चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह स्थिति कुल 22 दिनों तक यात्रियों को प्रभावित करेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित रेलगाड़ियों की अद्यतन समय-सारिणी और स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अचानक यात्रा में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाकर ही घर से निकलें।रद्द और परिवर्तित ट्रेनों की विस्तृत सूची रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और स्टेशन सूचना पटों पर उपलब्ध कराई गई है।


Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 12:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */