Pune City News: नासा के आर्टेमिस-II मिशन में म्हेत्रेवाड़ी के मनपा स्कूल का चयन - News Summed Up

Pune City News: नासा के आर्टेमिस-II मिशन में म्हेत्रेवाड़ी के मनपा स्कूल का चयन


भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। पिंपरी-चिंचवड़ शहर के लिए गर्व का विषय सामने आया है। म्हेत्रेवाड़ी स्थित पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के स्कूल क्रमांक-92 के 32 विद्यार्थियों और 16 शिक्षकों के नाम अब चंद्र कक्षा तक पहुंचने जा रहे हैं। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के महत्वाकांक्षी आर्टेमिस-II मिशन के अंतर्गत इन नामों को एक एसडी कार्ड में संग्रहित कर ओरियन अंतरिक्ष यान के साथ चांद की परिक्रमा के लिए भेजा जाएगा।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत चयनित विद्यार्थियों को नासा की ओर से डिजिटल बोर्डिंग पास भी प्रदान किए गए हैं। यह चयन नासा के वैश्विक ‘वर्चुअल गेस्ट - सेंड योर नेम अराउंड द मून’ कार्यक्रम के माध्यम से किया गया है।इस सफलता का श्रेय स्कूल की टेक-मेंटर शिक्षिका आनंदी जंगम को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित हुई है। स्कूल परिसर में स्थापित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रयोगों और अंतरिक्ष अध्ययन से जोड़ा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी स्कूल के विद्यार्थियों के नाम मंगल मिशन के दौरान अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं।नासा का आर्टेमिस-II मिशन अपोलो-17 के बाद पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन होगा। चार अंतरिक्ष यात्री करीब 10 दिनों तक चंद्र कक्षा की परिक्रमा करेंगे। यह मिशन भविष्य के चंद्र अभियानों की तैयारी के लिए अहम परीक्षण माना जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar February 03, 2026 20:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */