Pune City News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी देने के निर्देश - News Summed Up

Pune City News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी देने के निर्देश


भास्कर न्यूज, पुणे। एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पुणे निवासी संतोष जगदाले की पुत्री आसावरी जगदाले को सरकारी सेवा में समायोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने पुणे महानगरपालिका के आयुक्त नवलकिशोर राम से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में संतोष जगदाले की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पुणे स्थित जगदाले परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले और पुत्री आसावरी को सांत्वना देते हुए परिवार को आर्थिक सहारा देने का आश्वासन दिया था।इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री ने आयुक्त को निर्देशित किया कि आसावरी जगदाले को बुलाकर उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप महानगरपालिका में उपयुक्त पद सृजित कर उन्हें सेवा में समायोजित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सहानुभूतिपूर्वक विशेष मामले के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी देगी।महानगरपालिका प्रशासन द्वारा शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आसावरी जगदाले को सरकारी सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है।


Source: Dainik Bhaskar February 17, 2026 09:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */