Pune City News: पुणे महापालिका का स्थापना दिवस इस वर्ष रद्द, आयुक्त की आधिकारिक घोषणा - News Summed Up

Pune City News: पुणे महापालिका का स्थापना दिवस इस वर्ष रद्द, आयुक्त की आधिकारिक घोषणा


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे महानगरपालिका का 15 फरवरी को मनाया जाने वाला स्थापना दिवस (वर्धापन दिन) इस वर्ष पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी पुणे महापालिका आयुक्त नवलकिशोर राम ने आधिकारिक रूप से दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष कोई भी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।हर वर्ष पुणे महापालिका का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर नृत्य, गायन, नाटक और अन्य मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें महापालिका के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में सहभागी होते हैं। हालांकि, इस वर्ष की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं पुणे के पालकमंत्री अजित पवार का हाल ही में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरा महाराष्ट्र शोक में डूबा हुआ है। राज्य सरकार द्वारा तीन दिनों का राजकीय शोक भी घोषित किया गया था। अजित पवार के निधन को अभी दस दिन भी पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में महापालिका द्वारा स्थापना दिवस के लिए मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर विभिन्न स्तरों से तीखी आलोचना हो रही थी।शुरुआत में महापालिका प्रशासन की ओर से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में सहभागिता को लेकर परिपत्र जारी किया गया था, जिसमें नृत्य, गीत, नाटक तथा हिंदी-मराठी ऑर्केस्ट्रा जैसे कार्यक्रमों की योजना थी। लेकिन चारों ओर से उठ रही आलोचनाओं के बाद अंततः सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने का निर्णय लिया गया।इस संबंध में महापालिका आयुक्त नवलकिशोर राम ने कहा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से महापालिका प्रशासन भी अत्यंत व्यथित है। इस दुख की घड़ी में स्थापना दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। इसलिए इस वर्ष वर्धापन दिन के अवसर पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।महानगरपालिका के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप आयुक्त तुषार बाबर ने भी एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के रद्द होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही महापालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थापना दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार का औपचारिक या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar February 06, 2026 15:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */