Pune City News: पुणे में जुटेंगे 35 देशों के 171 अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट - News Summed Up

Pune City News: पुणे में जुटेंगे 35 देशों के 171 अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट


भास्कर न्यूज, पुणे। पहली बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 पुरुषों की अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग रेस पुणे में इतिहास रचने जा रही है। यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (UCI) की 2.2 श्रेणी की मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पांच महाद्वीपों के 35 देशों से आईं 29 अंतरराष्ट्रीय टीमें और 171 एलीट साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी के बीच होगी। रेस को अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग जगत से मिला जबरदस्त प्रतिसाद पुणे को वैश्विक स्तर पर ‘प्रोफेशनल साइकिलिंग सर्किट’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।यह जानकारी मंगलवार को पुणे के जिलाधिकारी और प्रतियोगिता के प्रभारी अधिकारी जितेंद्र डूडी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि यह रेस पुणे और पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक है। हम विश्वस्तरीय आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रोफेशनल साइकिलिंग के मानचित्र पर भारत के उभार का प्रतीक है। पुणे कभी साइकिलिंग सिटी के रूप में जाना जाता था और यह आयोजन उस पहचान को फिर जीवंत करेगा। केंद्र पर निर्भर न रहते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्पर्धा का सफलतापूर्ण आयोजन किया जा रहा है।चार चरणों में होगी 437 किमी की रोमांचक रेसअंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग रेस में आठ किलोमीटर का प्रोलॉग और चार मुख्य चरण शामिल होंगे।पहला चरण : मुलशी-मावल (91.8 किमी), शहरी मोड़ों और तेज गति का परीक्षण।दूसरा चरण : मराठा हेरिटेज सर्किट (109.25 किमी), पुरंदर किला, सिंहगढ़ और खड़कवासला क्षेत्र के चुनौतीपूर्ण घाट।तीसरा चरण : पश्चिम घाट गेटवे (137.07 किमी), सासवड़ से बारामती तक समतल मार्ग, तेज रफ्तार साइकिलिंग के लिए उपयुक्त।चौथा चरण : पुणे प्राइड लूप (99.15 किमी),शहर के मध्य से गुजरते हुए ऐतिहासिक स्थलों के बीच फिनिश।यूसीआई 2.2 श्रेणी में बना विश्व रिकॉर्डडूडी ने बतया कि आमतौर पर यूसीआई 2.2 श्रेणी की रेसों में अधिकतम 125 साइकिलिस्ट ही भाग लेते हैं, लेकिन 171 साइकिलिस्ट की भागीदारी के साथ बजाज पुणे ग्रैंड टूर ने वैश्विक रिकॉर्ड कायम किया है। प्रतियोगिता में ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप से चुनी गई छह भारतीय टीमें भी शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 07, 2026 08:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */