Pune City News: पुणे में हादसों का सिलसिला: मजदूर और सहयात्री की मौत - News Summed Up

Pune City News: पुणे में हादसों का सिलसिला: मजदूर और सहयात्री की मौत


भास्कर न्यूज, पुणे। शहर के विभिन्न हिस्सों में हुई दो दुखद घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बिबवेवाड़ी के अप्पर इंदिरानगर इलाके में हुई, जहां एक निर्माण स्थल पर दिवार गिरने से 34 वर्षीय मजदूर मिथुन नारायण चव्हाण (रा. महावीरनगर, सुखसागरनगर, कात्रज) की मौत हो गई।घटना के अनुसार, दिवार गिरने के समय चव्हाण निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उनके घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार ने बताया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की कोई व्यवस्था नहीं थी और मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। इसी कारण बिबवेवाड़ी पुलिस ने ठेकेदार राठोड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कांबळे कर रहे हैं।दूसरी घटना येरवडा इलाके में घटी, जहां पीएमपी बस के चक्के के नीचे आने से 22 वर्षीय सह-यात्री विकी महातो (रा. धानोरी, विश्रांतवाडी) की मौत हो गई। घटना 14 फरवरी को दोपहर चार बजे हुई, जब महातो और उनके साथी सुभाष कांबले मोटरसाइकिल से येरवडा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आए रिक्शा से टकराने के कारण दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रही पीएमपी बस के चक्के के नीचे महातो आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में लक्ष्मीनगर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस उपनिरीक्षक शेख कर रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar February 16, 2026 13:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */