Pune City News: भाजपा ने संकल्प पत्र में कई योजनाएं कीं घोषित - News Summed Up

Pune City News: भाजपा ने संकल्प पत्र में कई योजनाएं कीं घोषित


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणेवासी हमेशा विकास का समर्थन करते आए हैं और शहर को और अधिक विकसित, स्वच्छ तथा आधुनिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ऐसा प्रतिपादन केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पुणे के लिए प्रस्तुत दूरदर्शी ‘ब्लू प्रिंट’ को साकार करने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।पुणे महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा का घोषणापत्र विकसित पुणे के लिए संकल्प पत्र' मुरलीधर मोहोल और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील के हाथों जारी किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, विधायक हेमंत रासने, विधायक भीमराव तापकीर, प्रदेश महामंत्री राजेश पांडे, पूर्व मंत्री दिलीप कांबले, पूर्व विधायक जगदीश मुलीक सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।मोहोल ने कहा कि पुणे एक समावेशी और प्रगतिशील शहर के रूप में देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बाणेर–बालेवाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए गए हैं। पिछले पांच वर्षों में पुणेवासियों ने महापालिका में भाजपा को काम करने का अवसर दिया और दिए गए आश्वासनों को पूरा करने का ईमानदार प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पुणेवासियों को अब पुराना प्रशासन नहीं चाहिए।उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में पुणे में 32 किलोमीटर मेट्रो सेवा संचालित है, जिसे आने वाले समय में 150 किलोमीटर तक विस्तारित करने का लक्ष्य है। बीते तीन वर्षों में साढ़े दस करोड़ से अधिक यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की है। सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए 1,000 ई-बसों को मंजूरी दी गई है और आगे चलकर शहर में 4,500 ई-बसें चलेंगी, जिससे यातायात जाम कम होगा और सुरक्षित यात्रा संभव होगी।पुणे हवाई अड्डे के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं 44 किलोमीटर नदी तट सुधार परियोजना भी तेज़ी से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पुणे की विरासत को संजोते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।इस अवसर पर बताया गया कि भाजपा के संकल्प पत्र में आम नागरिक, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, करदाता, स्वास्थ्य, यातायात, आवास, संस्कृति और आर्थिक विकास को केंद्र में रखा गया है। पुणे को ‘वर्ल्ड बुक कैपिटल’ बनाना, अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की स्थापना, ‘एम्स’ अस्पताल लाना, नए मेट्रो मार्ग, डेटा सेंटर विकास जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं भी घोषणापत्र में शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 07, 2026 10:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */