Pune City News: मावल में एनसीपी (अजित पवार गुट) का क्लीन स्वीप, भाजपा को बड़ा झटका - News Summed Up

Pune City News: मावल में एनसीपी (अजित पवार गुट) का क्लीन स्वीप, भाजपा को बड़ा झटका


भास्कर न्यूज, पिंपरी चिंचवड़। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2026 की मतगणना में मावल तहसील पूरी तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के कब्जे में चला गया है। तहसील की सभी 5 जिला परिषद और 10 पंचायत समिति सीटों पर एनसीपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा को करारा झटका दिया है। कई सीटें सीधे भाजपा से छीनकर एनसीपी ने स्थानीय राजनीति में अपना दबदबा साबित किया है।इस बार 68.35 प्रतिशत मतदान होने के कारण चुनाव को बेहद प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा था। मतगणना की शुरुआत से ही एनसीपी उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे और अंतिम नतीजों में यह बढ़त निर्णायक जीत में बदल गई। पंचायत समिति मावल में अजित पवार गुट का परचम लहराने से क्षेत्रीय राजनीति में पार्टी की पकड़ और मजबूत हुई है।पंचायत समिति वार विजयी उम्मीदवार (मावल तहसील)टाकवे बुद्रुक: प्राची गायकवाड – भारी मतों से जीतनाणे: आशा मोरमारे – स्पष्ट विजयवराले: राजेंद्र कडलक – निर्णायक जीतइंदुरी: दिलीप ढोरे – विजयीखडकाले: समीर जाधव – जीत दर्जकार्ला: रेश्मा देवकर – कड़े मुकाबले में विजयकुसगांव बुद्रुक: योगेश लोहर – विजयीकाले: शैला कालेकर – बढ़त कायमसोमाटणे: साहेबराव कारके – जीतचांदखेड: सुनिता येवले – विजयीपंचायत समिति – अंतिम मतगणना परिणाम (संक्षेप)टाकवे बुद्रुक: प्राची गायकवाड – 11,681 वोटनाणे: आशा मोरमारे – 10,057 वोटवराले : राजेंद्र कडलक – 9,656 वोटइंदुरी: दिलीप ढोरे – 7,073 वोटखडकाले: समीर जाधव – 9,059 वोटकार्ला: रेश्मा देवकर – 7,234 वोटकुसगांव बुद्रुक: योगेश लोहर – 7,287 वोटकाले: शैला कालेकर – 10,264 वोटसोमाटणे: साहेबराव कारके – 9,218 वोटचांदखेड: सुनिता येवले – 10,569 वोट


Source: Dainik Bhaskar February 09, 2026 09:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */