Pune City News: लॉज का झांसा, पहाड़ी पर ले जाकर 40 वर्षीय महिला की हत्या - News Summed Up

Pune City News: लॉज का झांसा, पहाड़ी पर ले जाकर 40 वर्षीय महिला की हत्या


भास्कर न्यूज, पुणे। पुणे शहर के भारती विद्यापीठ थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला की कथित रूप से छह लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। 10 फरवरी को मांगडेवाड़ी स्थित एक क्रशर खदान में उनका शव बरामद किया गया था।इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला कथित रूप से देह व्यापार से जुड़ी थीं। 8 फरवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे वह कोंढवा इलाके के कान्हा चौक पर नशे की हालत में खड़ी थीं। इसी दौरान आरोपी केशव कमलेश चौधरी (20), सोन्या लक्ष्मण पवार (18) और अब्दुल मोहम्मद शेख (23) ने उन्हें देखा।तीनों ने महिला को कात्रज स्थित एक लॉज पर ले जाने की बात कही, लेकिन लॉज पर ले जाने के बजाय उन्हें मांगडेवाड़ी के पास एक क्रशर खदान के समीप पहाड़ी पर ले जाया गया। कुछ ही देर में अन्य आरोपी महादेव अर्जुन व्होरडे (40), साई अमित पुजारी (19) और सोहेल हनीफ खान (20) भी वहां पहुंच गए।बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर सभी लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान महिला ने आरोपियों से सवाल किया कि उन्हें लॉज पर न ले जाकर यहां क्यों लाया गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित रूप से महिला के साथ मारपीट की और गुस्से में आकर करीब 50 से 55 फीट गहरी खदान में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।10 फरवरी को खदान में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित रूप से अपराध स्वीकार कर लिया।पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 15:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */