Pune City News: वैवाहिक वेबसाइट के जरिए महिला से 59 लाख रुपये की ठगी, चंदननगर थाने में मामला दर्ज - News Summed Up

Pune City News: वैवाहिक वेबसाइट के जरिए महिला से 59 लाख रुपये की ठगी, चंदननगर थाने में मामला दर्ज


भास्कर न्यूज, पुणे। शहर में वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से एक 44 वर्षीय महिला से 59 लाख 37 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में चंदननगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता नगर रोड क्षेत्र के वडगांव शेरी इलाके की निवासी है। महिला ने नवंबर 2024 में एक वैवाहिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराया था। पंजीकरण के कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से संपर्क कर विवाह में रुचि होने का विश्वास दिलाया।इसके बाद आरोपी ने विभिन्न बहानों से महिला से पैसे मांगने शुरू किए। महिला ने बिना पूरी जांच-पड़ताल किए पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान समय-समय पर आरोपी के खाते में कुल 59 लाख 37 हजार रुपये जमा कर दिए।जब महिला ने विवाह के संबंध में स्पष्ट जवाब मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इतना ही नहीं, उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। रकम हासिल करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया।ठगी का एहसास होने पर महिला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक जगदाले कर रहे हैं।पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वैवाहिक वेबसाइट पर पंजीकरण करते समय संबंधित वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच अवश्य करें। किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा लालच या भावनात्मक दबाव डालकर पैसे मांगे जाने पर तुरंत सत्यापन करें और संदेह होने पर पुलिस से संपर्क करें।


Source: Dainik Bhaskar February 20, 2026 14:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */