Pune City News: सुस में बैरियर लगाकर मनपा ने भारी वाहनों पर लगाई रोक - News Summed Up

Pune City News: सुस में बैरियर लगाकर मनपा ने भारी वाहनों पर लगाई रोक


भास्कर न्यूज, पुणे। सुस क्षेत्र की मुख्य सड़क पिछले कई महीनों से लगातार हो रहे कांक्रीट परिवहन के कारण दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने वाली बनती जा रही थी। बड़े पैमाने पर चल रहे निर्माण कार्यों के कारण वहां कांक्रीट मिक्सर, ट्रक और भारी वाहनों की आवाजाही अत्यधिक बढ़ गई थी। इन वाहनों से सीमेंट, गिट्टी और मुरुम सड़क पर गिरने से सड़क की हालत बेहद खराब हो गई थी।स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क पर फैले सीमेंट और गिट्टी की वजह से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं बार-बार हो रही थीं। मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी थी।अंततः स्थिति का संज्ञान लेते हुए मनपा ने शुक्रवार को तात्कालिक उपाय के तौर पर सड़क पर ऊंचे वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया है। इससे ऊंचे और भारी कांक्रीट मिक्सर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो गया है। इससे सड़क पर सीमेंट और गिट्टी फैलने की समस्या रुकेगी और सड़क के दोबारा खराब होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी। नागरिकों का कहना है कि यह आवश्यक और सही कदम है, लेकिन इसके साथ-साथ कांक्रीट वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करना, समयबद्ध नियोजन करना और नियमों का सख्ती से पालन करना भी जरूरी है।नागरिकों की प्रमुख मांगें• कंक्रीट मिक्सर वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए• निर्माण सामग्री सड़क पर गिरने पर तुरंत कार्रवाई की जाए• नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो


Source: Dainik Bhaskar January 31, 2026 21:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */