Pune City News: ‘दगडूशेठ’ ट्रस्ट के कौशल प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर - News Summed Up

Pune City News: ‘दगडूशेठ’ ट्रस्ट के कौशल प्रशिक्षण से महिलाएं आत्मनिर्भर


भास्कर न्यूज, पुणे। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट के जय गणेश ज्ञानवर्धन अभियान के अंतर्गत मेकांती फैशन के सहयोग से आयोजित आरी वर्क, फैब्रिक पेंटिंग और ड्रेस डिजाइन जैसे कौशल आधारित पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की कला एवं कौशल को प्रोत्साहित करना तथा जरूरतमंद महिलाओं को उनके हुनर के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।यह कार्यक्रम शनिवार पेठ स्थित नवीन मराठी शाला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश सूर्यवंशी ने कहा कि भारत में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। देश में युवाओं की संख्या अधिक है और आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर निश्चित रूप से सृजित होंगे। केवल शालेय शिक्षा ही नहीं, बल्कि विभिन्न कौशलों को अपनाना भी उतना ही आवश्यक है। यदि हम मिलने वाले हर अवसर का सही उपयोग करें, तो भारत ‘विश्वगुरु’ बन सकता है।विजय भालेराव ने कहा कि शालेय जीवन में केवल अंकों की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, लेकिन सिर्फ अच्छे अंक पर्याप्त नहीं हैं। अपनी अलग पहचान बनाने के लिए विविध कौशलों का विकास जरूरी है। कौशल के बल पर ही प्रतिस्पर्धा में टिके रहना और स्वयं का व्यवसाय खड़ा करना संभव है।अंजली पवार ने कहा कि महिलाओं को व्यवसाय के अवसर उपलब्ध कराना और उनके चल रहे व्यवसायों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाता है। ऐसे उपक्रमों से अनेक महिलाओं को अपना करियर बनाने का अवसर मिल रहा है।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2026 15:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */