Pune City News: 33 वर्षीय बेटे को किडनी देकर पिता ने बचाई जान - News Summed Up

Pune City News: 33 वर्षीय बेटे को किडनी देकर पिता ने बचाई जान


भास्कर न्यूज, पुणे। शहर की नामी निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब परिवार के 33 वर्षीय युवक को अक्टूबर-24 में उच्च रक्तचाप के कारण दोनों किडनियां खराब होने का पता चला। किडनी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उपचार के लिए किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। उसके बाद उनके पिता ने एक किडनी देकर बेटे को नया जीवन दिया। प्रत्यारोपण के बाद बेटे और पिता ठीक हैं।डॉक्टरों ने परिजनों को समझाया था कि यदि रक्त संबंधी व्यक्ति किडनी दान करता है तो प्रत्यारोपण जल्दी किया जा सकता है। उसके बाद पिता को किडनी दान के लिए परामर्श दिया गया। बेटे के प्रति प्रेम के कारण पिता स्वेच्छा से किडनी दान करने के लिए तैयार हो गए। किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. एकनाथ पवार, ससून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यल्लप्पा जाधव, शल्य चिकित्सा विभाग प्रमुख डॉ. लता भोईर और मानव अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम प्रमुख डॉ. किरणकुमार जाधव के मार्गदर्शन में 18 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


Source: Dainik Bhaskar February 26, 2026 14:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */