भास्कर न्यूज, पिंपरी-चिंचवड़। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में बढ़ती अपराध दर को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे के निर्देश पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। जनवरी 2026 में शहर के चारों परिमंडलों में कुल 47 सराईत अपराधियों को तड़ीपार किया गया है। साथ ही, दो सराईत अपराधियों को एमपीडीए कानून के तहत एक वर्ष के लिए स्थानांतरित किया गया है।इस कार्रवाई का उद्देश्य उन अपराधियों पर लगाम लगाना है जो हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन चोरी, डकैती की तैयारी, अपहरण, गंभीर चोट, महिलाओं पर अत्याचार, अवैध शस्त्र रखने और तड़ीपार आदेश का उल्लंघन जैसी गंभीर गतिविधियों में सक्रिय हैं।एमपीडीए के तहत कारवाई किए गए दो अपराधी हैं: रजित लक्ष्मण येरकर (19 वर्ष, नाणेकरवाड़ी, खेड), रामदास मारुती सालुंके (37 वर्ष, आंबेठाण, खेड) इन दोनों को क्रमशः येरवड़ा और नागपुर केंद्रीय कारागृह में एक वर्ष के लिए स्थानांतरित किया गया है।चार परिमंडलों में हुई तड़ीपार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:परिमंडल 1: 10 अपराधीपरिमंडल 2: 9 अपराधीपरिमंडल 3: 17 अपराधीपरिमंडल 4: 11 अपराधीतड़ीपार किए गए अपराधियों की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच है और इनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।पुलिस आयुक्तालय के अनुसार, एमपीडीए और तड़ीपार कार्रवाई से शहर में अपराध दर में उल्लेखनीय कमी आई है और भविष्य में भी अपराध नियंत्रण के लिए ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के 24 थानों के अंतर्गत 400 से अधिक अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे ने कहा सराईत अपराधियों को अपराध करने से रोकने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ठोस और प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2026 14:22 UTC