Pune City News: 7 फरवरी को कैब-रिक्शा चालकों का देशव्यापी एकदिवसीय बंद - News Summed Up

Pune City News: 7 फरवरी को कैब-रिक्शा चालकों का देशव्यापी एकदिवसीय बंद


भास्कर न्यूज, पुणे। बेकायदा बाइक टैक्सी सेवाओं और ओला, उबर व रैपिडो कंपनियों की कथित मनमानी किराया नीति के विरोध में देशभर के कैब और ऑटो-रिक्शा चालक 7 फरवरी को एकदिवसीय देशव्यापी बंद पर जाएंगे। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े चालक इस बंद में शामिल होंगे।चालक संगठनों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से वे आंदोलन और ज्ञापनों के जरिए अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा संबंधित कंपनियों को सरकारी आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।डॉ. केशव नाना क्षीरसागर (अध्यक्ष, महाराष्ट्र कामगार सभा / भारतीय गिग कामगार मंच) ने कहा कि बेकायदा बाइक टैक्सी सेवाओं के कारण मुंबई में कुछ नागरिकों की जान गई है और कई लोग स्थायी रूप से अपंग हुए हैं। चूंकि ये सेवाएं गैरकानूनी हैं, इसलिए दुर्घटना के शिकार यात्रियों को किसी भी प्रकार का बीमा लाभ नहीं मिलता, जो गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने बताया कि पैनिक बटन के नाम पर भी कैब चालकों से आर्थिक शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त 140 पैनिक बटन सेवा प्रदाता कंपनियां मौजूद होने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा लगभग 70 प्रतिशत कंपनियों को अनधिकृत घोषित कर दिया गया है। इसके चलते चालकों को पहले से लगे उपकरण हटाकर करीब 12 हजार रुपये खर्च कर नए उपकरण लगवाने पड़ रहे हैं।इसके अलावा, खुले ऑटो-रिक्शा परमिट नीति के कारण जरूरत से ज्यादा रिक्शा सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे चालकों की आय बंट गई है और इसमें भारी गिरावट आई है। इससे यातायात जाम और सड़क संबंधी समस्याएं भी बढ़ी हैं।इन सभी मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने और चालकों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में यह देशव्यापी एकदिवसीय बंद आयोजित किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2026 12:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */