Punjab AAP Minister Suicide Case: FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death - News Summed Up

Punjab AAP Minister Suicide Case: FIR Against Laljit Bhullar After Officer’s Death


अमृतसर/चंडीगढ़ 22 घंटे पहले लेखक: मानव, राजेश, विवेक, अमित, वेद, विनोद, नवदीपCM भगवंत मान जानकारी देते हुए। चंडीगढ़ में पुलिस ने अकाली-BJP, कांग्रेस वर्करों पर पानी की बौछार की।पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में उनका परिवार AAP सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी पर अड़ गया है। रंधावा की सरकारी टीचर पत्नी उपिंदर कौर ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्र. पत्नी उपिंदर ने कहा कि हमें धमकी मिल रही थी, इसलिए बच्चे मामा के घर भेज दिए। मैं भी स्कूल की ड्यूटी से मायके जाती थी। वहीं रंधावा की मां ने कहा कि झाड़ू वाले मेरे बेटे को खा गए। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया।इससे पहले शनिवार आधी रात को पुलिस ने अमृतसर के रणजीत एवेन्यू थाने में पूर्व मंत्री भुल्लर, उनके पिता और PA दिलबाग पर सुसाइड के लिए उकसाने समेत कई धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली। इसमें दिए बयान में पत्नी ने कहा कि भुल्लर ने पति को धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे पूरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था।उधर, भुल्लर के इस्तीफे पर CM भगवंत मान ने कहा किभ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। यह हमारा पहला मामला नहीं है। हमारी पार्टी ने पहले भी ऐसे कदम उठाए हैं। अगर कोई कुछ गलत करता है और किसी को अपनी जान लेने पर मजबूर करता है, तो यह जांच का विषय है। लेकिन चाहे वह हमारा मंत्री हो या कोई और, कानून सबके लिए एक जैसा है। कानून अपना काम कर रहा है।वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं व वर्करों ने प्रदर्शन किया। प्रोटेस्ट शुरू होते ही वर्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ डाले। इसके बाद पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर उन्हें पीछे हटाया। इसके बाद कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।इस पूरे मामले में AAP सरकार ने भुल्लर से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की थी, लेकिन परिवार के FIR पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा।गगनदीप सिंह रंधावा को प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के साथ पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर।- फाइल फोटोमंत्री-अफसर का टेंडर विवाद ₹35 करोड़ कमाई से जुड़ा:भुल्लर के पिता की कंप्लेंट- उल्लंघन कर टेंडर दिलाया; DM ने कहा था- जबरन लेना चाहते थेरंधावा के आखिरी शब्द...भुल्लर बच्चों को कुछ कर देगा:दोस्त को कहा- AAP मंत्री ने पिस्टल बट-कड़े से पिटवाया, गनपॉइंट पर VIDEO बनवायामामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


Source: Dainik Bhaskar March 22, 2026 14:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */