धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ में वहानों की जांच करती हुई पुलिस।चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में 2 संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर कपड़े बदलने के लिए अपने घर रतनगढ़ आए थे। जिसकी सूचना लोकल पुलिस और चंडीगढ़ एजीटीएफ को मिली. ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल कपड़ों में थे और उनके पास हथियार भी थे, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वे वहां नहीं मिले। इसके बाद पंजाब पुलिस एक आरोपी के भाई को और घर से कुछ संदिग्ध सामान अपने साथ ले गई। वहीं चंडीगढ़ AGTF ने भी परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए।अब इन डिवाइस की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे। यह भी जांच हो रही है कि इस मामले के पीछे कोई विदेश में बैठा गैंगस्टर या खालिस्तानी कनेक्शन तो नहीं है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।हालांकि इससे पहले पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि दो आरोपियों को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं।उधर, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने पूरे शहर को आग लगाने की धमकी भरी कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कॉल मिलते ही सभी संवेदनशील इलाकों, सरकारी दफ्तरों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर में गश्त तेज कर दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट के बाद CCTV कैमरे में 2 संदिग्ध भागते हुए कैद हुए हैं। आरोपी अमन सिंह की पत्नी और गुरतेज सिंह की मां जानकारी दे दी हुई।आरोपियों के परिवार ने ये बातें कहीं थी…आरोपी अमन सिंह की पत्नी ने बताया कि कल दोपहर उनके घर तीन लोग आए। उन्होंने कहा कि “बड़े साहब” की पत्नी गाड़ी चला रही थी, जिसकी गाड़ी को अमन सिंह ने टक्कर मारी और बिना माफी मांगे वहां से भाग गया।पत्नी के मुताबिक, पहले तीन लोग सिविल गाड़ी में आए, फिर दो और लोग पहुंचे। वे उनका और उनकी दादी का कीपैड फोन अपने साथ ले गए। शाम को बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। इस दौरान घर से पीले रंग का एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में पत्नी ने अनजान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सिर्फ गाड़ी की टक्कर की बात बताई थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया।वहीं दूसरे आरोपी की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा चंडीगढ़ में रह रहा है। घर आए लोगों ने गुरतेज सिंह के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता है और घर कम आता है। उनके अनुसार, गुरतेज सिंह पिछले तीन साल से संपर्क में नहीं था, स्कूटी पर सवारियां ढोता था और परिवार की उससे कोई लड़ाई नहीं है।पाकिस्तानी ग्रेनेड के यूज होने का दावाइससे पहले इस मामले में सूत्रों से पता चला था कि हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है। विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं, इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है।हमले के बाद 2 नए वीडियो भी सामने आए। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं।ऐसे जांच में उलझी रही चंडीगढ़ पुलिससूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-24 (जहां पर VIP रहते हैं) सड़क किनारे बने बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे, जैसे ही CTU की बस आई। उसमें बैठ गए और सेक्टर-43 बस स्टैंड पर उतर गए और उसके बाद वहां से खरड़ की बस ली।चंडीगढ़ पुलिस की जांच के सामने आए की इन दोनों आरोपियों के पास 20-20 रुपए थे। जबकि किराया ज्यादा लगा था। जिसके बाद उनमें से एक ने बस में मौजूद एक शख्स को गूगल-पे के जरिए पैसे दिए और उसे कैश कुछ पैसे ले लिए, जो किराया उसने बस कंडक्टर को दिया।लेकिन बीजेपी ऑफिस के साथ लगते पेट्रोल पंप से चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ली थी। उसमें एक बाइक पर दो शख्स सवार होकर जा जाते दिखे, जिसकी जांच में ही पुलिस उलझी रही। लेकिन आरोपी सड़क पार कर सामने सेक्टर-24 की तरफ से बस में बैठकर भा गए थे। इसी कारण आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के हाथ नहीं लगे।ग्रेनेड की पिन निकालता हमलावर। बाइक पर फरार होते हमलावर और मौके पर जांच करती टीम।बुधवार शाम को ब्लास्ट हुआ, शीशे टूटेबुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया।वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच की।भाजपा ऑफिस के बाहर खड़ी इस स्कूटी के पास ब्लास्ट हुआ था। इससे दीवार पर छर्रे जैसे निशान (रेड सर्कल में) बन गए।30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेडBJP मुख्यालय के बाहर करीब 30 फुट दूरी से ग्रेनेड फेंका गया था। दीवार की ऊंचाई लगभग 3 फुट है, जबकि उसके ऊपर करीब 2 फुट ऊंची एल्यूमीनियम ग्रिल लग
Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 05:54 UTC