Punjab Political Update, Latest Punjab Politics News, Punjab Political Developments - News Summed Up

Punjab Political Update, Latest Punjab Politics News, Punjab Political Developments


पंजाब पॉलिटिकल अपडेट- राहुल गांधी की दलित नेताओं से मीटिंग:केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्‌टू ने फसल बीमा योजना लागू न करने पर सवाल उठाए। चंडीगढ़ में SOI वर्करों ने प्रदर्शन किया। एडवोकेट लांडरां अकाली दल में शामिल हुईं।पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से पॉलिटिकल माहौल गर्मा गया है। एक तरफ CM भगवंत मान रैली और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार की उपलब्धियां गिना रहे तो दूसरी तरफ अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पंजाब बचाओ रैली से पार्टी का प्रचा. कांग्रेस सांसद ने कहा- अकाली दल का ग्राफ बढ़ा पटियाला से कांग्रेस के सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि अकाली दल का ग्राफ पहले के मुकाबले चढ़ा है। सुखबीर बादल का जो ग्रुप है उसकी लोगों में नाराजगी पहले के मुकाबले धीरे-धीरे दूर हो रही है। बाढ़ के बाद जिस तरह इन्होंने काम किया, जो स्टाइल अपनाया, वह लोगों को पसंद आया। सुखबीर बादल के समर्थन में कई पुराने नेता गए हैं। इस कारण एक साल में अकाली दल ने ग्राफ इंप्रूव किया है।पटियाला से कांग्रेस के सांसद डॉ. धर्मबीर गांधी।नवजोत कौर ने कहा- नई पार्टी से चुनाव लड़ूंगी पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये पार्टी सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम किसानों को अफीम की खेती करने की अनुमति देंगे। अभी यह चोरी-छिपे आती है लेकिन हम अपने किसानों को मौका देंगे। नवजोत ने राघव चड्‌ढा की तारीफ की और कहा कि पंजाब में विकल्प की बात कहकर उन्होंने ही AAP की हवा बनाई थी। कांग्रेस में माहौल ठीक नहीं होगा। वह 5 से 10 सीटें ही जीतेगी।राहुल गांधी की दिल्ली में दलित नेताओं से मीटिंग, चन्नी भी पहुंचेराहुल गांधी ने पंजाब समेत अलग-अलग राज्यों के दलित नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की। बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से दलित समुदाय को पार्टी और अपनी सरकारों में बराबर का हक देती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन व सरकार में दलित समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा।पंजाब से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद अमर सिंह, पंजाब एससी सेल के चेयरमैन पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद व अन्य नेता इसमें शामिल रहे। कुछ समय पहले पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने आरोप लगाया था कि पार्टी में दलितों को बड़े पद नहीं दिए जा रहे।राहुल गांधी की फाइल फोटो।मोहाली में 250 करोड़ से एग्जीबिशन सेंटर बनेगा कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरा बताया कि मोहाली के सेक्टर 83 में लगभग ₹250 करोड़ की लागत से 14 एकड़ में एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट शहर के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।AAP सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा।SGPC मेंबर की अकाली दल में वापसी मोहाली की सीनियर नेता व SGPC मेंबर एडवोकेट परमजीत कौर लांडरां दोबारा शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गई हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पुर्नसुरजीत को अलविदा कह दिया है। वह विजन कमेटी की मेंबर थी। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। लांडरा ने कहा कि उनकी घर वापसी हुई है।एडवोकेट परमजीत लांडरा को अकाली दल जॉइन कराते सुखबीर बादल।SOI ने CM आवास घेरने की कोशिश की, हिरासत में लिए अकाली दल के स्टूडेंट विंग स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) ने चंडीगढ़ में सीएम हाउस घेरने की कोशिश की। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। आगे बढ़ने की कोशिश करने पर सभी वर्करों को हिरासत में ले लिया गया। वह CM भगवंत मान के SOI को स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया कहे जाने का विरोध जता रहे थे।चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते SOI के वर्कर।केंद्रीय राज्य मंत्री बोले- फसल बीमा होता तो किसान बेफिक्र होते केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बारिश-ओले गिरने से फसलों के नुकसान को लेकर AAP सरकार पर निशाना साधा। बिट्‌टू ने कहा कि अगर AAP सरकार ने पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की होती तो आज नुकसान के कारण किसानों को चिंता नहीं होती। वह बेफिक्र रहते लेकिन सरकार ने राजनीति करते हुए किसानों को फसल सुरक्षा से वंचित कर दिया।नेताओं के बयान, जो सुर्खियों में…. पंजाब की सियासी हलचल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें…


Source: Dainik Bhaskar April 08, 2026 17:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */